scriptजिले में 961 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड | 961 mm average rainfall record in the district | Patrika News
बालाघाट

जिले में 961 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड

परसवाड़ा तहसील में सबसे अधिक 1275 मिमी वर्षा

बालाघाटSep 08, 2019 / 05:23 pm

mukesh yadav

जिले में 961 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड

जिले में 961 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड


बालाघाट. जिले में चालू वर्षा सत्र के दौरान एक जून से 08 सितम्बर तक 961 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में भी 1006 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मिमी है। चालू वर्षा सत्र 2019 में अब तक सबसे अधिक 1275 मिमी वर्षा परसवाड़ा तहसील में तथा सबसे कम 424 मिमी वर्षा खैरलांजी तहसील में हुई है। इस वर्ष जिले में अब तक गत वर्ष की तुलना में 45 मिमी कम वर्षा हुई है।
चालू वर्षा सीजन 2019 में बालाघाट तहसील में 1101 मिमी, वारासिवनी में 1001 मिमी, बैहर में 1166 मिमी, लांजी में 905 मिमी, कटंगी में 577 मिमी, किरनापुर में 1246 मिमी, लालबर्रा में 948 मिमी, बिरसा में 1172 मिमी तथा तिरोड़ी में 748 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
08 सितम्बर को सुबह 08 बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान बालाघाट तहसील में 44 मिमी, वारासिवनी में 29 मिमी, बैहर में 63 मिमी, लांजी में 150 मिमी, कटंगी में 67 मिमी, किरनापुर में 170 मिमी, खैरलांजी में 32 मिमी, लालबर्रा में 87 मिमी, बिरसा में 93 मिमी, तिरोड़ी में 24 मिमी एवं परसवाड़ा तहसील में 96 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटों में जिले में 78 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।
गत वर्ष 2018 में इसी अवधि में बालाघाट तहसील में 1058 मिमी, वारासिवनी में 892 मिमी, बैहर में 1110 मिमी, लांजी में 934 मिमी, कटंगी में 636 मिमी, किरनापुर में 1341 मिमी, खैरलांजी में 1183 मिमी, लालबर्रा में 792 मिमी, बिरसा में 858 मिमी, तिरोड़ी में 990 मिमी तथा परसवाड़ा तहसील में 1192 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी। माह सितम्बर में सामान्य रूप से 238 मिमी वर्षा होना चाहिए और 01 जून से 08 सितम्बर तक औसत 1275 मिमी वर्षा होना चाहिए। लेकिन इस वर्ष कम वर्षा हुई है।

Home / Balaghat / जिले में 961 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो