scriptफानी की आहट के चलते प्रशासन अलर्ट | Administration Alert due to Fani Kahat | Patrika News
बालाघाट

फानी की आहट के चलते प्रशासन अलर्ट

दोपहर बाद मौसम में हुआ बदलाव, आसमान में छाई बदलीहल्की बूंदाबांदी भी हुई, तापमान में आई गिरावट

बालाघाटMay 04, 2019 / 08:58 pm

mukesh yadav

barish

फानी की आहट के चलते प्रशासन अलर्ट

बालाघाट. बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान फानी की आहट से जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा खासकर खरीदी केन्द्रों में विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए जाने के निर्देश जारी किए गए है। वहीं शासकीय निर्माण कार्यो के दौरान भी तूफान व बारिश से बचने की तैयारियां की जा रही है। तूफान के पूर्व शुक्रवार की दोपहर फानी का असर बालाघाट जिले के अधिकांश क्षेत्रों में दिखाई दिया। दोपहर में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। इस बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया, लोगों को गर्मी से राहत मिली और एक बात से और राहत मिली कि फानी ने बालाघाट सहित अन्य क्षेत्रों में ज्यादा असर नहीं दिखाया। कुछ घंटों से लोगों को यही चिंता सताएं जा रही थी कि फानी का असर अगर मप्र में होगा तो उनके जिले में भी प्रभाव पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार पहले ही फानी का असर शुक्रवार की शाम तक होने की जानकारी दी गई थी। जिसमें आंधी तूफान गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। हालाकि फानी का उतना असर दिखाई नहीं दिया। अब आगामी दिनों में भी इसी तरह का मौसम रहने के आसार लगाए जा रहे है।
शाम को बढ़ी उमस, परेशान हुए लोग
दोपहर में हल्की बूंदाबांदी के दौरान मौसम शुष्क हो गया था। लेकिन बारिश थमते और मौसम साफ होते ही तेज उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया। शाम के समय चलने वाले कूलर पंखे गर्म हवा फेक रहे थे। इस कारण लोगों में काफी बेचैनी रही। चिकित्सकों के अनुसार इस तरह से मौसम में अचानक बदलाव स्वास्थ्य के लिए हानिकारण हो सकते है। इस कारण चिकित्सक ऐसे मौसम में विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे है। खासकर पेय पदार्थो को लेकर सर्तकर्ता बरतने सलाह जारी की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो