scriptसुबह 7 बजे से ही लग रहे सभी स्कूल | All schools seem to be from 7 a.m. | Patrika News
बालाघाट

सुबह 7 बजे से ही लग रहे सभी स्कूल

कलेक्टर के आदेश का हो रहा उल्लंघन

बालाघाटDec 21, 2018 / 12:36 pm

Bhaneshwar sakure

balaghat news

सुबह 7 बजे से ही लग रहे सभी स्कूल

बालाघाट/कटंगी. कलेक्टर डीवी सिंह ने जिले में शीतलहर में हो रही वृद्धि के कारण छात्र-छात्राओं की सुविधा व उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक स्तर तक की कक्षाओं का संचालन 31 जनवरी 2019 तक सुबह 9 बजे के पूर्व नहीं करने के आदेश दिए है। जिले की समस्त शासकीय व अशासकीय शालाओं को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए भी कहा गया है लेकिन यहां विकासखंड कटंगी में प्राईवेट स्कूल संचालक कलेक्टर के इस आदेश का उल्लघंन करते दिखाई दे रहे है। ज्ञात हो कि 19 दिसम्बर को ही जिला कलेक्टर ने स्कूलों के संचालन का समय परिवर्तन करने के आदेश जारी किए है।
इसे विड़बना ही कहें कि कलेक्टर के आदेश के बावजूद भी शहर के प्राईवेट तथा कुछेक शासकीय स्कूलों का समय नहीं बदला गया है। बता दें कि वर्तमान में शहर के निजी स्कूलों के समय सुबह 7 बजे के ही है। इस समय में तो युवा भी अपने घर से बाहर निकलने से कतराते हैं। मगर, सुबह ही बच्चों को तैयार होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में भी निजी स्कूल सुबह सात बजे से ही लग रहे हैं। सूर्योदय पौने सात बजे हो रहा है और सात बजे से स्कूले लग रही हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुबह की पाली में लगने वाले स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड के असर से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पडऩे का भय बना रहता है। ठंड के कारण विंटर डायरिया, सर्दी-खांसी, बुखार से बच्चे पीडि़त होते हैं। ऐसे में यदि समय परिवर्तन नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बच्चों को और परेशान होना पड़ सकता है। इधर, नगर परिषद ने भी अब तक नगर में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की है जिसके चलते लोग कचरा जलाकर अपनी ठंड दूर कर रहे है।

Home / Balaghat / सुबह 7 बजे से ही लग रहे सभी स्कूल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो