scriptपत्थर से टकराई बाइक, दो युवक हुए घायल | Bike collide with stone, two youth injured | Patrika News
बालाघाट

पत्थर से टकराई बाइक, दो युवक हुए घायल

रामपायली थाना क्षेत्र के कन्हारटोला की घटना

बालाघाटJun 12, 2019 / 09:20 pm

Bhaneshwar sakure

balaghat

पत्थर से टकराई बाइक, दो युवक हुए घायल

चिखलाबांध. रामपायली थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हारटोला में बुधवार को दोपहर एक बाइक पत्थर से टकरा गई। जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर गिर गई। इस घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना में एक युवक को गंभीर चोटें आई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही रामपायली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिखलाबांध निवासी लोकेश बघेल (३५) और जागेश उइके दोनों एक बाइक में सवार होकर रामपायली से चिखल की ओर आ रहे थे। दोपहर करीब १२ बजे जब वे कन्हारटोला के समीप पहुंचे थे, वैसे ही उनकी बाइक पुलिया में रखे पत्थर से टकरा गई। जिसके कारण बाइक सवार नीचे गिर गए। इस घटना में दोनों युवक घायल हो गए। इस घटना में जागेश को गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना मिलने पर रामपायली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को १०८ एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दोनों युवकों का उपचार किया जा रहा है।

Home / Balaghat / पत्थर से टकराई बाइक, दो युवक हुए घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो