scriptमंत्री के गढ में भाजपा पीछे, निर्दलीय विधायक का भी नहीं चला जादू | BJP behind in ministerial field, independent MLA's magic did not work | Patrika News
बालाघाट

मंत्री के गढ में भाजपा पीछे, निर्दलीय विधायक का भी नहीं चला जादू

पांच कांग्रेस, दो भाजपा, एक बसपा और दो निर्दलीय जिपं सदस्य जीते, घोषणा होना शेष

बालाघाटJun 26, 2022 / 10:12 pm

Bhaneshwar sakure

प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए थमा चुनावी शोरगुल

प्रथम चरण के निर्वाचन के लिए थमा चुनावी शोरगुल

बालाघाट. मप्र शासन के आयुष राज्य मंत्री के गढ में भाजपा पीछे हो गई। इतना ही नहीं मंत्री के प्रभाव वाले क्षेत्र में भी कांग्रेस ने बाजी मार ली है। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए हुए मतदान व मतगणना के बाद प्राप्त रुझान के अनुसार जिले में पांच कांग्रेस समर्थित, दो भाजपा, एक बसपा और दो निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य जीत गए हैं। हालांकि, इन जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचित होने की अधिकृत घोषणा होना शेष है। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण के लिए 14 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से किया जाएगा। वहीं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को की जाएगी। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के निर्वाचन में जिला पंचायत में फिलहाल कांग्रेस का पलड़ा भारी है।
जानकारी के अनुसार मप्र शासन के आयुष राज्य मंत्री का गढ कहे जाने वाले परसवाड़ा विकासखंड के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 26 से कांग्रेस समर्थित तामेश्वर पटले ने जीत हासिल की है। जबकि इस क्षेत्र में भाजपा समर्थित हिरदेय हिरवाने ने अपनी किस्मत आजमाई थी। इसी तरह जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 27 से कांग्रेस समर्थित दलसिंह पंद्रे ने विजयश्री हासिल की है। यहां पर भाजपा समर्थित रामेश्वर कटरे हारे हैं। इन दोनों ही उम्मीदवारों को लिए मंत्री ने चुनाव प्रचार कर जनता से वोट भी मांगा था। इसी तरह बैहर विकासखंड में क्षेत्र क्रमांक 22 से महेश मरकाम और क्षेत्र क्रमांक 23 से मंशाराम मड़ावी ने चुनाव जीता है। ये दोनों ही कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार रहे हैं। जिपं के ये दोनों क्षेत्र भी मंत्री के प्रभाव वाले गांवों के हैं। लेकिन यहां भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है।
इसी तरह वारासिवनी से निर्दलीय विधायक व मप्र खनिज निगम अध्यक्ष का भी पंचायत चुनाव में जादू नहीं चल पाया। वारासिवनी विकासखंड में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 से कांग्रेस समर्थित लोमहर्ष बिसेन ने जीत हासिल की है। जबकि जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 से भाजपा के बागी व निर्दलीय उम्मीदवार पूजा मनोज टेंभरे ने जीत हासिल की है। इसी तरह जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 से भाजपा समर्थित गीता हनवत ने विजयश्री हासिल की है। वहीं खैरलांजी विकासखंड में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 16 से बसपा समर्थित प्रकाश उके चुनाव जीते हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 17 से भाजपा समर्थित सुनीता मानसिंह बहेटवार और जिपं क्षेत्र क्रमांक 18 से भाजपा से बागी व निर्दलीय उम्मीदवार मधु शुक्ला ने मतदाताओं की पहली पसंद बने हैं।

Home / Balaghat / मंत्री के गढ में भाजपा पीछे, निर्दलीय विधायक का भी नहीं चला जादू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो