script133 केन्द्रों में 5 से शुरु होगी बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा | Board class exams will start from 5th in 133 centres. | Patrika News
बालाघाट

133 केन्द्रों में 5 से शुरु होगी बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा

10 वीं में 22308 तो 12 वीं में 18228 विद्यार्थी होंगे शामिल69 केंद्रों के लिए पहुंची सामग्री64 केंद्रों के लिए आज वितरित की जाएगी सामग्री

बालाघाटFeb 01, 2024 / 10:17 pm

Bhaneshwar sakure

01_balaghat_104.jpg

बालाघाट. बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा 5 फरवरी से प्रारंभ हो जाएगी। बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा के लिए जिले में 133 केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में कक्षा 10 वीं में 22308 तो कक्षा 12 वीं में 18288 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिसमें 10 वीं के 1514 और 12 वीं के 1437 स्वाध्यायी विद्यार्थी शामिल है। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे के बीच संपन्न होगी। परीक्षा के लिए गुरुवार को गोपनीय सामग्रियों का वितरण किया गया। 133 में से 69 केन्द्रों के लिए परीक्षा उपयोगी सामग्री पहुंच गई है। जबकि 64 केन्द्रों के लिए 2 फरवरी को सामग्री का वितरण किया जाएगा। परीक्षा उपयोगी गोपनीय सामग्री का वितरण शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट से किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी एके उपाध्याय ने बताया कि 5 फरवरी से कक्षा 10 वीं और 6 फरवरी से कक्षा 12 वीं की परीक्षा प्रारंभ होगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा की तैयारियां जिला, पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग के माध्यम से की जा रही है। गुरुवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट से जिले की बैहर, बिरसा, परसवाड़ा, लांजी व कटंगी तहसीलों के 69 परीक्षा केंद्रों के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण किया गया। शेष तहसीलों में स्थापित 64 परीक्षा केंद्रों के लिए 2 फरवरी को सामग्री का वितरण किया जाएगा। परीक्षा सामग्री केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्षों को प्रदान की गई। सामग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने सामग्री का मिलान किया। इसके बाद प्रशासनिक वाहनों से पुलिस के मौजूदगी में वाहन रवाना हुए। यह परीक्षा सामग्री संबंधित थानों में रखी जाएगी।
कक्षा 10 वीं का टाइम टेबल
कक्षा 10 वीं की परीक्षा 5 फरवरी से शुरु होगी। 5 फरवरी को सुबह 9 से 12 बजे की बीच हिंदी विषय का प्रश्न पत्र होगा। इसके बाद 7 फरवरी को उर्दू, 9 को संस्कृत, 13 को गणित, 15 को मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी व मूक बधिर, दृष्टिहीन छात्रों के लिए पेंटिंग, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर के प्रश्न पत्र होंगे। 19 को अंग्रेजी, 22 को विज्ञान, 26 को सामाजिक विज्ञान और 28 को नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के सभी विषयों का पर्चा होगा।
कक्षा 12 वीं का टाइम टेबल
कक्षा 12 वीं की परीक्षा 6 फरवरी से शुरु होगी। पहले दिन हिंदी विषय का पर्चा होगा। इसके बाद 8 को अंग्रेजी, 10 को ड्राइंग एंड डिजाइन, 12 को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेंडरी मिलक्ट्रेड पॉल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के मूल तत्व व भारतीय कला का इतिहास, 13 को मनोविज्ञान, 15 को बॉयोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला, पखावज, 16 को जीवविज्ञान, 17 को इन्फारमेटिक प्रेक्टिसेस, 20 को संस्कृत, 21 को केमिस्ट्री, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंध पौषण एवं वस्त्र निर्माण, 23 को समाज शास्त्र, 27 को गणित, 28 को नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के प्रश्न पत्र व शारीरिक शिक्षा, 29 को राजनीति शास्त्र, 2 मार्च को भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हर्टिकल्चर, स्टील लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, 4 मार्च को कृषि, होम साइंस, बुक कीपिंग एंड एकाउंटेंसी और 5 मार्च को उर्दू व मराठी विषय का प्रश्न पत्र होगा। इसके अलावा 5 फरवरी को शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा प्रथम वर्ष में शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिद्धांत, 8 फरवरी को शारीरिक शिक्षा का मनोविज्ञान, 10 को शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां और 13 को शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम क्रियात्मक विज्ञान के प्रश्न पत्र होंगे। इसके अलावा द्वितीय वर्ष में 7 फरवरी को शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण, 9 को परीक्षण एवं मापन, 12 फरवरी को स्वास्थ्य शिक्षा, सामान्य खेल, चोटे, पुनर्वास और 15 फरवरी को निर्णायन एवं अधिशिक्षा के प्रश्न पत्र होंगे।

Hindi News/ Balaghat / 133 केन्द्रों में 5 से शुरु होगी बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा

ट्रेंडिंग वीडियो