scriptबसपा ने वीरांगना रानी अवंतीबाई को किया याद | BSP remembers Veerangana Rani Avantibai | Patrika News
बालाघाट

बसपा ने वीरांगना रानी अवंतीबाई को किया याद

बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में परसवाड़ा विधानसभा के नेवरगांवकला में वीरांगना रानी अवंतीबाई जयंती मनाई गई।

बालाघाटAug 17, 2019 / 09:01 pm

mahesh doune

balaghat

बसपा ने वीरांगना रानी अवंतीबाई को किया याद

बालाघाट. बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में परसवाड़ा विधानसभा के नेवरगांवकला में वीरांगना रानी अवंतीबाई जयंती मनाई गई। जिसमें अतिथि के रूप में मुख्य जोन प्रभारी जबलपुर इंजी महेन्द,्र जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश बिसेन, युवराज बोपचे, सहजलाल नगपुरे, मुकेश कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अवंतीबाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस दौरान जोन प्रभारी इंजी महेन्द्र ने कहा कि रानी अवंतीबाई का जन्म 16 अगस्त 1831 को सिवनी जिला के मनखेड़ी गांव में हुआ। आज भी भारत की पवित्र भूमि ऐसे वीर वीरांगनाओं से भरी पड़ी है जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश के आजाद होने तक अलग-अलग रूप में अपना अहम योगदान दिया है। लेकिन भारतीय इतिहासकारों ने उन्हें नजर अंदाज किया है। देश मे सरकारों व प्रमुख सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए लोगों द्वारा जो कार्यक्रम आयोजित होते है वे महज प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ही होते है। हमारी पार्टी बहुजन समाज में जन्मे सभी महापुरुषों की जयंती मनाती है। जिला पंचायत सदस्य दुर्गेश बिसेन ने कहा कि हमारे देश में बसपा के अनेक वीर वीरांगनाओं ने अंग्रेजों से लोहा लेकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। लेकिन उन वीर शहीदों व वीरांगनाओं का इतिहास जनता को पता नही हैं। रानी अवंतीबाई 1857 की क्रांति में रेवांचल मुक्ति आंदोलन की सूत्रधार थी।

Home / Balaghat / बसपा ने वीरांगना रानी अवंतीबाई को किया याद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो