scriptसफाई कर्मचारियों को बांटे गए टोपी और गमछा | Cap and beef distributed to cleaners | Patrika News
बालाघाट

सफाई कर्मचारियों को बांटे गए टोपी और गमछा

कर्मचारियों को धूप से बचने हेतु टोपी तथा गमछे का वितरण किया गया।

बालाघाटApr 14, 2018 / 07:55 pm

mukesh yadav

nagar palika
बालाघाट. शहर की नपा परिषद द्वारा अपने सफाई कर्मचारियों तथा फील्ड में कार्य करने वाले कर्मचारियों को धूप से बचने हेतु टोपी तथा गमछे का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग प्रभारी मनोज अहिरकर, लोक निर्माण विभाग प्रभारी विनय बोपचे, स्वास्थ्य विभाग से बबन पालेवार सहित नपा के समस्त स्वास्थ्य सुपरवाइजर, वाहन चालक तथा सफाई कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग सभापति मनोज अहिरकर ने बताया कि नपा परिषद द्वारा अध्यक्ष अनिल धुवारे के नेतृत्व में कर्मचारियों के हितार्थ ऋतु अनुसार सुरक्षा साधन उपलब्ध कराए जाते हैं। जहां एक ओर ग्रीष्म ऋतु में हमारे द्वारा टोपी गमछे का वितरण किया जाता है। वहीं हमने हाल ही में सफाई कर्मचारियों को ठंड में कंबल का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे कर्मचारीयों द्वारा नगर में अत्यावश्यक सेवाएं पूरी तन्मयता तथा लगन के साथ दी जाती है। इन सेवाओं में उनके द्वारा ऋतु परिवर्तन की भी परवाह नहीं की जाती। लेकिन हमने अपने कर्मचारियों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए निरंतर उनकी आवश्यकताओं का ध्यान रखा है।
नपाध्यक्ष ने किया प्याऊ का शुभारंभ
बालाघाट. शहर की नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष अनिल धुवारे के हस्ते नपा कार्यालय के सामने सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण सभापति विनय बोपचे, सुरेश कोचर, सीएमओ गजानन नाफड़े, कार्यालय अधीक्षक बीएल लिल्हारे, विष्णु बाघमारे, संतोष शुक्ला, रूपेश दौने सहित नपा के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नपा अध्यक्ष धुवारे ने बताया कि इस वर्ष भी नगर पालिका परिषद द्वारा ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नगर में लगभग 30 स्थानों में ठंडे पेयजल की उपलब्धता हेतु सार्वजनिक प्याऊ खोले जा रहे हैं। जिससे विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों को निकटतम स्थान पर पेयजल प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में शरीर में पानी की कमी एवं डिहाईड्रेशन से कई समस्याएं पैदा हो जाती है। दूसरे ग्राम तथा स्थानों से शहर में आने वाले लोगों तथा अन्य व्यवसायिक तथा मजदूरी के लिए शहर में आने वाले लोगों को पीने के पानी की कमी न हो इस संबंध में हमारे द्वारा नगर के विभिन्न चौक चौराहों के निकट बस स्टॉप तथा अधिक आवाजाही वाले स्थानों के आसपास सार्वजनिक प्याऊ खोले जाने का निर्णय लिया गया है।

Home / Balaghat / सफाई कर्मचारियों को बांटे गए टोपी और गमछा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो