scriptकांग्रेस ने कभी क्षेत्र की समस्याओं के लिए नहीं उठाया आवाज | Congress never raised voice for the problems of the region | Patrika News
बालाघाट

कांग्रेस ने कभी क्षेत्र की समस्याओं के लिए नहीं उठाया आवाज

सीएम ने वारासिवनी में रोड शो कर मांगा आशीर्वाद

बालाघाटSep 20, 2018 / 08:23 pm

Bhaneshwar sakure

cm news

कांग्रेस ने कभी क्षेत्र की समस्याओं के लिए नहीं उठाया आवाज

वारासिवनी. मेरी सरकार में जब वारासिवनी में कांग्रेस के विधायक थे, तब वह विधानसभा में आकर वारासिवनी के विकास की बात को छोड़कर बीजेपी सरकार की नाकामी गिनाया करते थे। उन्होंने वारासिवनी की जनता के बारे में कभी नहीं सोचा। 15 साल से यहां सड़कें, बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी अनेक समस्याएं थी। बच्चों को स्कूल आने में काफी परेशानियों का सामना करना होता है। लेकिन कभी भी उन्होंने इन समस्याओं को नहीं उठाया। यह बातें प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे बुधवार की रात्रि वारासिवनी में सभा को संबोधित कर रहे थे।
करीब तीन घंटे देरी पहुंची थी यात्रा
सीएम शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा वारासिवनी मुख्यालय में करीब ३ घंटे से देरी से पहुंची थी। बुधवार की रात्रि करीब ११ बजे जनआशीर्वाद यात्रा मुख्यालय पहुंची थी। स्थानीय रानी अवंतीबाई स्टेडियम में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से वे जनता का आशीर्वाद लेने यहां आए हैं। प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब मप्र बीमारु राज्य था। लेकिन भाजपा सरकार में राज्य की स्थिति बदली है।
विधायक ने भी सभा को किया संबोधित
इसके पूर्व स्थानीय विधायक डॉ. योगेन्द्र निर्मल ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य, कांग्रेस के पूर्व विधायक द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी मंच से दिया। इसके अलावा उन्होंने अनेक बाते कही। इस अवसर पर सांसद बोधसिंह भगत, गौरव सिंह पारधी, संजय सिंह मसानी सहित अन्य मौजूद थे।
काले गुब्बारे छोडऩे के आरोप में कांग्रेसी गिरफ्तार
इधर, सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा के पहुंचने के पूर्व ही कांग्रेसी नेताओं द्वारा सीएम वापस जाओ के नारे लगाए गए। उन्हें काले गुब्बारे, झंडे दिखाने का प्रयास किया गया। लेकिन कांग्रेसी नेता नहीं माने। इस दौरान पुलिस ने पूर्व विधायक प्रदीप जासवाल, युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष लोमहर्ष बिसेन सहित अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

Home / Balaghat / कांग्रेस ने कभी क्षेत्र की समस्याओं के लिए नहीं उठाया आवाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो