scriptमारबत पर्व के चलते कांग्रेस का बंद रहा सफल | Congress stopped due to Marbat festival | Patrika News
बालाघाट

मारबत पर्व के चलते कांग्रेस का बंद रहा सफल

प्रदेश व केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा बालाघाट बंद कराया गया।

बालाघाटSep 10, 2018 / 07:28 pm

mahesh doune

balaghat

मारबत पर्व के चलते कांग्रेस का बंद रहा सफल

बालाघाट. प्रदेश व केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा बालाघाट बंद कराया गया। जिसके चलते शहर की सभी दुकानें बंद रही व यात्री बसें भी बंद रही। दुकान व बस बंद रहने से आमजन सहित यात्री अपने गंतव्य को जाने के लिए परेशान होते रहे। कांग्रेस द्वारा पेट्रोल व डीजल में मनमानी मूल्य वृद्धि व जनता के हक में कांग्रेस ने भारत बंद का आव्हान किया। कांग्रेस के बंद का असर पूरी तरह सफल इससे दिखाई दिया कि ***** धर्म का प्रमुख त्यौंहार मारबत (नारबोद) पर्व के चलते हर वर्ष दुकानें व बस बंद रहती है। जिससे सभी दुकानें व बस बंद रही लेकिन चिकन व मटन की दुकान खुली रही और लोगों की मनमानी भीड़ लगी रही। मारबत पर्व पर सुबह नगर के बूढ़ी क्षेत्र से मारबत राक्षसी का पुतला दहन किया गया।
इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वेश्वर भगत ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में घोटाला को बढ़ावा मिल रहा है। पेट्रोल व डीजल के दाम मध्यप्रदेश में काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि देश में मनमोहनसिंह की सरकार में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल की कीमत अधिक होने के बाद भी जनता को कम दामों में पेट्रोल डीजल दिया गया। लेकिन भाजपा के कार्यकाल में पेट्रोल के दाम ८७.५० रुपए व डीजल के दाम करीब ७० रुपए हो गए है। भाजपा के कार्यकाल में महिलाओं व बालिकाओं के साथ बलात्कार व शोषण हो रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार व घोटाला बढ़ते जा रहा है लेकिन सरकार इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
मॉयल नगरी में कांग्रेसियों ने कराया बंद
मॉयल नगरी भरवेली में कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष तबरेज पटेल के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घूमकर दुकानें बंद कराई। भरवेली में चिकन व मटन की दुकानें सहित कुछ दुकानें खुली रही जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से दुकान बंद करने का आव्हान किया। जिससे दुकानदारों द्वारा दुकान बंद कराया गया।

Home / Balaghat / मारबत पर्व के चलते कांग्रेस का बंद रहा सफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो