scriptपेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ते हुए दाम के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना | Congressmen give protest against rising prices of petroleum products | Patrika News
बालाघाट

पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ते हुए दाम के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी से प्रदर्शन स्थल पहुंचे विधायक

बालाघाटJun 14, 2018 / 07:45 pm

Bhaneshwar sakure

balaghat news

पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ते हुए दाम के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

बालाघाट. पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते हुए दामों के विरोध में कांग्रेसी नेताओं ने परसवाड़ा मुख्यालय में धरना दिया। इस धरना प्रदर्शन में परसवाड़ा विधायक मधु भगत अपने समर्थकों के साथ बैलगाड़ी से प्रदर्शन स्थल पहुंचे। इस प्रदर्शन को अनेक कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया। यह प्रदर्शन परसवाड़ा मुख्यालय के बाजार चौक में किया गया। इसके पूर्व कांग्रेसी नेताओं ने उकवा मुख्यालय में भी धरना प्रदर्शन कर पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यवृद्धि का विरोध जताया था। इस तरह से जिले में कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रदेश और केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
परसवाड़ा विधायक मधु भगत ने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम इतने बढ़ चुके है, जिससे देश में मंहगाई का दौर निरंतर बढ़ते ही जा रहा है। जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तब मौजूदा स्थिति से दोगुने डॉलर में कच्चा तेल क्रय कर आम जनता को कम रेट में पेट्रोलियम पदार्थ देती थी। वर्तमान स्तिथि में कच्चे तेल के दाम आधे से भी कम है फिर भी भाजपा सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी करते जा रही है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। दोनों ही सरकारें इनकी कोई सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि पीएम एक तरफ देश को डिजिटल बनाने की बात करते हंै। वहीं दूसरी तरफ देश में न तो समय पर बिजली होती है न ठीक नेटवर्क मिलता है। विधायक ने कहा कि देश का करोड़ो रुपए लेकर मोदी, माल्या जैसे लोग देश से बाहर भाग गए, लेकिन आज तक उन्हें गिरफ्तार या उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा धरना प्रदर्शन को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि प्रदेश में किसानों की स्थिति काफी खराब है। अनेक किसान आत्महत्या कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग रच रही है। प्रदेश सरकार ने भावांतर योजना शुरू की, लेकिन इसका लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। अपराधियों के हौंसले बुलंद है। महिलाएं व बालिकाएं सुरक्षित नहीं है। छेडख़ानी, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ते जा रही है। इस तरह से प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा कांग्रेसी नेताओं ने अनेक बाते कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व ग्रामीण मौजूद थे।

Home / Balaghat / पेट्रोलियम पदार्थ के बढ़ते हुए दाम के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो