scriptसरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना | Congressmen staged a sit-in against anti-people policies of the gov | Patrika News
बालाघाट

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

बालाघाटSep 25, 2021 / 11:14 pm

Bhaneshwar sakure

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

बालाघाट. प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों, मंहगाई सहित अन्य समस्याओं के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय हनुमान चौक पर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लिया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि प्रदेश में एक बेरोजगारी बढ़ते जा रही है। मंहगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदतर हो गई है। महिलाओं पर अत्याचार बढऩे लगे हैं। कोरोना काल में सरकार मरीजों को उपचार देने में असफल रही। न तो ऑक्सीजन उपलब्ध करा पाई थी और न ही कोरोना में आवश्यक दवाओं, इंजेक्शन मिला। जिसके कारण लोग असमय ही काल के गाल में समा गए। बावजूद इसके सरकार जनहितैषी होने का ढोंग रच रही है। देश-प्रदेश में रोजगार की समस्या बढ़ गई है, लेकिन सरकार रोजगार के साधन मुहैया नहीं करा पा रही है। पेट्रोलियम पदार्थ के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिससे दैनिक उपयोग की सामग्री की दामों में भी असर पड़ रहा है। प्रदेश सरकार किसानों का हितैषी होने का स्वांग रच रही है। जबकि कृषि को बर्बाद करने के लिए प्रदेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। इतना ही नहीं काला कानून लाकर किसानों की कमर तोडऩे का कार्य भी किया है। इस कृषि कानून के विरोध में पिछले दस माह से किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों में जूं नहीं रेंग रही है। इसके अलावा उन्होंने अनेक बाते कहीं।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वेश्वर भगत, विधायक हिना कावरे, अंजू जायसवाल, भीम फुलसूंघे, राजा सोनी, उदय सिंह नगपुरे, अनूप सिंह बैस, रहीम खान, उमेद लिल्हारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Home / Balaghat / सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया धरना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो