scriptकिसानों के खातों में अंतरित की गई फसल बीमा की राशि | Crop insurance amount transferred to farmers' accounts | Patrika News
बालाघाट

किसानों के खातों में अंतरित की गई फसल बीमा की राशि

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि भी सिंगल क्लिक से पहुंची खातों मेंजिला स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन

बालाघाटOct 05, 2023 / 10:11 pm

Bhaneshwar sakure

05_balaghat_106.jpg

बालाघाट. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2022, रबी वर्ष 2022-23 और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का वितरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम का राज्य स्तरीय आयोजन सतना जिले में किया गया था। कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का वितरण किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के 30 लाख किसान आवेदनों की दावा राशि 1058 करोड़ और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत 72 लाख से अधिक कृषकों को राशि 15.61 करोड़ कृषको के खाते में सीधे अंतरित की गई। जिसका प्रसारण लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में किया गया। बालाघाट जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम नए जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरसवार, सभापति कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत बालाघाट तामेश्वर पटले, सभापति जैव विविधता समिति जिला पंचायत बालाघाट डुलेन्द्र ठाकरे, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा बतौर अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में खरीफ 2022, रबी वर्ष 2022-23 में 155944 किसानों को 16.24 करोड़ रुपए की राशि और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजनां के 293991 किसानों को 332.71 करोड़ का भुगतान बैंक खातों में किया गया।
कार्यक्रम के तकनीकि सत्र में कृषकों को प्राकृतिक खेती, समन्वित कृषि प्रणाली, मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना, खरीफ फसलों की तैयारी, विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कृषक राजंवती सुलाखे, तेजकुमार चौरे को चेक वितरण किया गया।
इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय वारासिवनी डॉ. एनके बिसेन, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आरएल राउत, कृषि उप संचालक राजेश कुमार खोबरागडे, अधीक्षक भू-अभिलेख इमरान मंसुरी, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बालाघाट आरसी पटले, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक बालाघाट संजीव कुमार, सहायक संचालक कृषि विनय धुर्वे सहित अन्य मौजूद थे।

Hindi News/ Balaghat / किसानों के खातों में अंतरित की गई फसल बीमा की राशि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो