scriptनिर्वाचन प्रेक्षक ने परखी प्रशासनिक तैयारियां | Election observer examined administrative preparations | Patrika News
बालाघाट

निर्वाचन प्रेक्षक ने परखी प्रशासनिक तैयारियां

स्ट्रांग, कंट्रोल रुम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बालाघाटMar 28, 2024 / 10:05 pm

Bhaneshwar sakure

28_balaghat_104.jpg

बालाघाट. निर्वाचन आयोग ने बालाघाट-सिवनी संसदीय सीट के लिए शुभकरण सिंह को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया है। प्रेक्षक सिंह ने गुरुवार को निर्वाचन कार्यों से संबंधित तैयारियों के लिए कलेक्टर परिसर में स्थापित सभी कंट्रोल रुम, पॉलीटेकनिक स्थित स्ट्रांग रुम और जटाशंकर महाविद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी तैयारियों का बारीकी से मुआयना किया। संबंधितों से जानकारी भी ली। इससे पूर्व वे कलेक्टर कोर्ट में नामांकन पत्रों की संवीक्षा का अवलोकन किया।
प्रेक्षक सिंह ने कलेक्टर भवन में बनाए गए कंट्रोल रुम में टोल फ्री, कंट्रोल रुम और कम्युनिकेशन प्लान के लिए नियुक्त अमले से जानकारियां ली। टोल फ्री नंबर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की प्रकृति व उनके निराकरण के बारे में जाना। साथ ही उन्होंने चेक पोस्ट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कंट्रोल में की जा रही निगरानी की जानकारी ली। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने बताया कि सभी नाकों से गुजरने वाले वाहनों की जांच वहां के अमले के माध्यम से हो रही है। कंट्रोल रुम से उन पर निगरानी रखी जा रही है। अभी तक 6 शिकायतें सी-विजिल पर प्राप्त हुई है। सभी का समयावधि में निराकरण भी किया गया है। प्रेक्षक सिंह ने कम्युनिकेशन प्लान की भी जानकारी ली।
स्ट्रांग रुम की देखी व्यवस्थाएं
प्रेक्षक सिंह ने पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रुम का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्ट्रांग रुम के दायरे में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और इसके कंट्रोल रुम पर विशेष फोकस किया। यहां उन्होंने सामग्री वितरण व्यवस्था के अलावा मतगणना के कक्ष, राजनीतिक दलों के लिए आने-जाने की व्यवस्था और ईवीएम रेंडमाइजेशन, एफएलसी और कमीशनिंग कार्यों को भी देखा। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया।

Home / Balaghat / निर्वाचन प्रेक्षक ने परखी प्रशासनिक तैयारियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो