scriptबारिश और कोहरे से हरी फसलों में लग रहा पाला | Green crops are getting frost due to rain and fog | Patrika News
बालाघाट

बारिश और कोहरे से हरी फसलों में लग रहा पाला

खराब मौसम ने किसानों की बढ़ाई चिंता-टमाटर, तुअर, चना, गेहूं के साथ हरी सब्जियों को हो रहा भारी नुकसानदलदला के किसानों ने सुनाया अपना दुखड़ाखेतों में दिखाई दे रही फसलों की नुकसानी

बालाघाटJan 16, 2022 / 07:50 pm

mukesh yadav

बारिश और कोहरे से हरी फसलों में लग रहा पाला

बारिश और कोहरे से हरी फसलों में लग रहा पाला

बालाघाट. मौसम में अचानक से हो रहे परिवर्तन से लोगों के स्वास्थ्य पर तो बुरा असर पड़ ही रहा है, साथ ही किसानों के खेतों में लगी फसल पर भी इसका प्रभाव देखा जा रहा है। पिछल तीन दिनों से घने कोहरे और ठंड बढऩ से खेतों में लगी टमाटर, आलू, भटा, तुअर, चना आदि फसलों में पाला और कीड़े लग गए हैं। मौसम हुए परिवर्तन के बाद किसानों की खेतों में क्या प्रभाव पड़ा यह जानने पत्रिका ने उकववा बैहर क्षेत्र के दलदला के कुछ किसानों के बगीचे का मुआयना किया। इस दौरान किसानों की खासकर हरी फसलों का काफी नुकसान और फसलों में पाला व कीट रोग का प्रभाव दिखाई दिया। किसानों ने भी अपना दुखड़ा सुनाया।
दलदला के के किसान संजय कुमार ऐड़े और रुद्रसेन राणा के अनुसार उनके खेतों में लगी टमाटर, तुअर, अलसी, चना और गेंहू की फसल काफी प्रभावित हुई है। फसलों में पाला और कीड़े लग गए हैं। ऐसे में मुनाफा तो दूर लागत मूल्य निकालना भी मुश्किल हो गया है। खासकर टमाकर की फसल बुरी तरह से बर्बाद हो गई है। टमाटर पीले हो गए हैं। जिन्हें अब कोई सस्ते दामों में भी नहीं खरीदने वाला है। खराब मौसम के कारण किसानों का सीजनी फसलों से मोह भंग होता नजर आ रहा है।
कोहरे में गुम हो रही सडक़ें
जिले में मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन ने लोगों की पूरी दिनचर्या बदलकर रख दी है। लोगों के दिन की शुरूवात देरी से हो रही है। रविवार को भी रात्रि से ही देर सुबह ९ बजे से घनघोर कोहरा छाया रहा। कोहरा छटते ही शीत लहर चलना शुरू हो गई। जिसने सभी को ठिठुराना प्रारंभ कर दिया है। कोहरे के कारण यात्री बसों की गति भी धीमी हो गई है। वहीं वाहन चालकों को भी बेजा सावधानियों के साथ अपने गतंव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। कोहरे में सडक़ें पूरी तरह से गुम हो जा रही है, ऐसे में सामने आने वाले राहगीर व वाहन चालक दिखाई नहीं देते हैं। इस कारण दुर्घटनाएं होने की आशंका भी बन रही है। ऐसे में लोग घरों में रहना ही सुरक्षित समझ रहे हैं।
आज से साफ रहेगा मौसम
इधर मौसम विभाग ने पूर्व में ही १६ जनवरी तक मौसम आद्रता, कोहरा और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। इस हिसाब से १७ जनवरी से मौसम साफ और धूप निकलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में किसान अपनी मुर्झाई फसलों को पुर्न जीवित होने की उम्मींद लगा रहे हैं। वहीं बारिश से भीगी धान फसलों को भी धूप दिखाकर कुछ हद तक बचाए जाने की बात भी किसान भाईयों द्वारा कही जा रही है।
इनका कहना है।
पिछले तीन-चार दिनों से गांव में नित्य रात्रि से ही देर सुबह तक कोहरा छाया रहता है। फसलों को धूप नहीं मिल रही है ऐसे में पूरी फसल मुर्झाकर मरने लगी है। धान में नुकसानी के बाद अब हरी सब्जियों की नुकसानी भी वहन करनी पड़ रही है।
संजय कुमार एड़े, किसान
पहले बारिश से गाहनी कार्य प्रभावित रहा। धान फसल पर भी काफी बुरा असर पड़ा है। अब चना, तुअर और बगीचे में लगाई गई सब्जियों की फसल पर भी कीट व पाले का प्रभाव है। कीट नाशक डालने पर भी कोई बदलाव नहीं आ रहा है। मौसम साफ होता है तो कुछ हद तक राहत मिलेगी।
रुद्रसेन राणा, किसान दलदला

Home / Balaghat / बारिश और कोहरे से हरी फसलों में लग रहा पाला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो