scriptतेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, तीन घायल | High speed car kills bike, three injured | Patrika News
बालाघाट

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, तीन घायल

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, तीन घायल

बालाघाटNov 13, 2019 / 09:01 pm

Bhaneshwar sakure

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, तीन घायल

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, तीन घायल

बालाघाट. किरनापुर मुख्यालय में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय किरनापुर के सामने बुधवार को दोपहर 3 बजे एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को पीछे से ठोकर मारकर फरार हो गया। इस घटना में बाइक में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटना की सूचना १०८ एंबुलेंस और डायल १०० को दी। दोनों ही वाहनों के आने में देरी होने पर स्थानीय मीडियाकर्मियों ने घायलों को अस्पताल में लेजाकर भर्ती करवाया।
बाइक चालक शैलेष घटरे (२३) ग्राम पाला निवासी ने बताया कि वह अपनी बाइक से मां मीराबाई पति राधेलाल घटरे लोहारा और मौसी भागनबाई ग्राम आमगांव निवासी के साथ तहसील कार्यालय जा रहे थे। तभी स्कूल के समीप पीछे से एक कार चालक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिसके कारण तीनों गाड़ी सहित नीचे गिर गए। इस घटना में मां और मौसी को गंभीर चोंटे आई है। उसे भी हाथ, पैर और चेहरे पर चोट आई है। वहीं अस्पताल में प्राथमिक उपचार होने के उपरांत दोनों घायल महिलाओं को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विदित हो कि जिले में तेज रफ्तार वाहनों के कारण प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। जिसके कारण अनेक लोग असमय ही काल के गाल में समा जा रहे हैं। वहीं घायल भी हो रहे है। बावजूद इसके वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

Home / Balaghat / तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी ठोकर, तीन घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो