scriptमहिलाओं को उनके अधिकारों की दी जानकारी | Information given to women on their rights | Patrika News
बालाघाट

महिलाओं को उनके अधिकारों की दी जानकारी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के कमला नेहरू महिला मंडल सभागार में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

बालाघाटMar 11, 2019 / 01:14 pm

mukesh yadav

mahila diwas

महिलाओं को उनके अधिकारों की दी जानकारी

बालाघाट. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के कमला नेहरू महिला मंडल सभागार में कार्यक्रम संपन्न हुआ। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन, मानव अधिकार आयोग सदस्य फिरोजा खान, महिला बाल विकास अधिकारी लीना चौधरी, मीना सक्सेना उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्वास्थ सेवाओं व सामाजिक महिलाओं को सायबर क्राइम सहित विभिन्न जानकारियां दी गई। इस दौरान अतिथियों ने उपस्थित महिलाओं को नियम कानून व उनके अधिकार सहित मातृ शक्ति व विभिन्न विषयों की जानकारी से अवगत कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा बिसेन ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। शासन द्वारा भी महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने विभिन्न संगठनों द्वारा भी आर्थिक सहायता प्रदान कर रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने हक व अधिकार के लिए अपनी आवाज को बुलंद करना होगा। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार व शोषण के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए।

Home / Balaghat / महिलाओं को उनके अधिकारों की दी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो