scriptछात्राओं को दी महिला कानून की जानकारी | Informawomen law given to girlstion of | Patrika News
बालाघाट

छात्राओं को दी महिला कानून की जानकारी

अपराधों की रोकथाम के गुर सिखाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों, कोचिंग क्लासेस, स्कूल व कॉलेज में जाकर पुलिस द्वारा प्रदेश स्तरीय अभियान 11 नवम्बर से चल

बालाघाटNov 27, 2017 / 04:53 pm

sanjay daldale

Informawomen

Informawomen

जागरुकता अभियान…

छात्राओं को दी महिला कानून की जानकारी

परसवाड़ा. महिलाओं और बालिकाएं के सम्बंध मेें होने वाली अपराधिक घटनाएं को रोकने, आम जनता के बीच निडरता, निर्भिरता से रहने और अपराधों की रोकथाम के गुर सिखाने के उद्देश्य से विद्यार्थियों, कोचिंग क्लासेस, स्कूल व कॉलेज में जाकर पुलिस द्वारा प्रदेश स्तरीय अभियान 11 नवम्बर से चलाया जा रहा है। इस कड़ी में परसवाड़ा थाना प्रभारी एनएस कुमरे द्वारा शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल चंदना में पहुंच कर छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान 120 छात्राओं को पुलिस हेल्प लाइन, 100 डायल, 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 108 के बारे में विषेश जानकारी दी। साथ ही अपराधों की रोकथाम का प्रयास करना, स्वयं की सुरक्षा, आत्म रक्षा के लिए मोबाइल फोन, इंटरनेट का प्रयोग में लापरवाही करने पर दुष्परिणाम के बारे में बताए गए। इस दौरान उपनिरीक्षक एसएस चौहान, एएसआई पटेल, आरक्षक राजू गौतम, माध्यमिक शाला के प्राचार्य, स्कूली स्टाप सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हेल्पलाइन नम्बरों की दी जानकारी
किरनापुर . क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत नक्शी के शासकीय हाईस्कूल में पुलिस थाना किरनापुर में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर संतोष वंशकार ने स्कूली छात्र-छात्राओं को शासन के निर्देशानुसार महिलाओं पर घटित हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाए जाने के लिए कानूनी जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय में उपस्थित 153 छात्र-छात्राओं सहित अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान एसआई संतोष वंशकार द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं महिला सुरक्षा पर किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना 100 डायल, 108, 1090 और 1098 पर तत्काल देते हुए गंभीर अपराधों पर विराम लगाने के दृष्टिकोण से सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी और स्कूल स्टॉफ मौजूद थे।
आवासीय छात्राओं के बीच पहुंचे पुलिस अधिकारी
बालाघाट. बढ़ते महिला अपराध पर जागरुकता को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय कन्या महाविद्यालयीन छात्रावास में कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम में एडीजी जी जनार्दन तथा पुलिस अधीक्षक अमित सांघी भी पहुंचे। जिन्होंने छात्राओं को पुलिस द्वारा जारी आपातकालीन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं कहा कि यदि हमसे कोई अभद्रता या छींटाकसी करता है। कोई घटनाओं को करने का प्रयास करता है, तो उसे छिपाए नहीं, बल्कि उसके बारे में टीचर्स या परिवार के लोगों की जानकारी में लाए, क्योंकि ऐसा न करने से घटना को अंजाम देने वाले लोगों के हौसले बढ़ते हैं।
छोटी-छोटी चींजे जो हमारे जीवन में घटित होती है, उस पर ध्यान दें जिससे बहुत सी घटनाओं से बचा जा सकता है।
इस अवसर पर एडीजी जी जनार्धन ने कहा कि सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जब भी महिलाओं को लेकर आपराधिक घटना होती है। रास्ते चलते, छेड़छाड़ अभद्र व्यवहार या कोई गलत हरकत होती है तो उसको नियंत्रित करने के लिए पुलिस की कई योजनाएं हंै। आवश्यकता पडऩे पर पुलिस मदद के लिए उपस्थित हो सकती है। इसके लिए सभी का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। एडीजी द्वारा छात्राओं से पुलिस विभाग में भर्ती होने सम्बंधी विस्तृत चर्चा की गई तथा छात्राओं के प्रश्नों का समाधान भी किया गया। इसके पूर्व पुलिस अधिकारी द्वय स्थानीय शासकिय बालिका आवासीय विशेष प्रशिक्षण कंेद्र बालाघाट पहुंचे।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार परामर्श केंन्द्र के दिनेश श्रीवास्तव, महिला अपराध प्रभारी भरत राय, उपनिरीक्षक वरुण तिवारी, छात्रावास अधीक्षिका निशा मौर्य, चित्रा बोपचे, नरेंद्र राणा तथा उनका स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित था।

Home / Balaghat / छात्राओं को दी महिला कानून की जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो