छात्राओं को अपराध से बचने दी कानूनी जानकारी
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल बिरसा में छात्राओं को महिला अपराध व बढ़ते छेड़छाड़ से बचने कानूनी जानकारी दी गई।
छात्राओं को अपराध से बचने दी कानूनी जानकारी
बालाघाट. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल बिरसा में कक्षा 6 वीं से 12 वीं तक की छात्राओं को महिला अपराध व बढ़ते छेड़छाड़ से बचने कानूनी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बिरसा थाना प्रभारी धमेन्द्र शिवहरे, संस्था प्राचार्य रमा कनेरे, फूला टांडिया, युगेश वराड़े, धरम शिव, नरेन्द्र राहंगडाले, डीएस धारने, गुलजारी कुसरे प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस दौरान बिरसा थाना प्रभारी शिवहरे ने छात्राओं ने घर से स्कूल आते-जाते कोई भी गलत नजर से घूर रहा है व छींटाकसी कर रहा हो तो 100 डायल, महिला डेस्क हेल्पलाइन 1090 को सूचना देकर पुलिस की तत्काल मदद ले सकते है। 100 डायल में फोन लगाकर अपना नाम, पता व थाना का नाम बताए। इस हेल्पलाइन का संबंध सीधे भोपाल से है। इस नंबर पर डायल करने से तत्काल संबंधित थाना में जानकारी आ जाती है। उन्होंने कहा कि छात्राएं गुड टच व बेड टच का आंकलन स्वयं करें और इन बातों को छुपाकर न रखें और इसकी अपने परिजनों व गुरूजनों को तत्काल जानकारी दे। जिससे तत्काल कार्रवाई किया जा सकें। छोटे-छोटे अपराधों पर अंकुश लगाने से बड़े अपराध नहीं होते है। बच्चों के साथ हो रहे लैंगिक अपराध की जानकारी तत्काल दें। शासन द्वारा पास्को एक्ट के अपराध की गंभीरता को देखते हुए फांसी तक की सजा देने का प्रावधान किया है।