scriptमाखन चोर के गूजेंगे घर-घर जयकारें | Makhan Thoor's Gozenge Home-Home | Patrika News
बालाघाट

माखन चोर के गूजेंगे घर-घर जयकारें

आज घर-घर विराजेंगे बाल गोपाल

बालाघाटSep 02, 2018 / 12:35 pm

mukesh yadav

janmastmi

माखन चोर के गूजेंगे घर-घर जयकारें

बालाघाट. भादों मास की अष्टमी ०२ सितंबर को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ भक्तिमय माहौल में धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं द्वारा घर-घर बाल गोपाल की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। जन्माष्टमी पर्व को लेकर शनिवार को बाजार में काफी चहल-पहल रही। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा व पूजन सामग्री की दुकानें जगह-जगह सजी रही। मूर्तिकारों के घर भी प्रतिमा लेने भक्तों की आवा-जाही लगी रही। इस वर्ष जन्माष्टमी की दो तिथि होने से लोगों में प्रतिमा स्थापना को लेकर संशय रहा। लेकिन ०२ सितंबर को ही जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर लाई चना का काफी महत्व रहता है। इससे लाई चना फोडऩे वालों के घर भी ग्राहकों की भीड़ रही। इसके अलावा बांस से बना पारणा व फल सहित पूजन सामग्री की बिक्री भी अधिक हुई।
मंदिरों की हुई सजावट
कृष्णा जन्माष्टमी को लेकर नगर मुख्यालय स्थित भगवान श्रीकृष्ण मंदिर व राममंदिर की आकर्षक सजावट की गई। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव रात्रि १२ बजे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारी की गई है। इस अवसर पर पुराने श्री राममंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
जगह-जगह बंधेगी मटकी
प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी जन्माष्टमी के दूसरे दिन बुधवार को नगर में जगह-जगह मटकी बांधी जाएंगी। जय जवान जय किसान समिति के द्वारा मटकी फोड़ा जाएंगा। दही हांडी को लेकर नगर में व्यापक व्यवस्था की गई है। नगर में प्रमुख चौक चौराहों सहित करीब डेढ़ दर्जन मटकी बांधी जाएंगी। इसमें प्रमुख रूप से महावीर चौक, सराफा बाजार, हनुमान चौक, गोंदिया रोड, कालीपुतली चौक, राजघाट चौक सहित अन्य शामिल है।
बालाघाट. स्थानीय प्राचीन श्रीकृष्ण मंदिर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कृष्णा जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लासपूर्वक २ सितम्बर को भक्तिमय माहौल में मनाया जाएंगा। इस पर्व को लेकर मंदिर में आर्कषक सजावट की गई है।
इस संबंध में मंदिर के पुजारी पंडित प्रहलाद कुमार व ध्रुव कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष कृष्णा जन्माष्टमी की दो तिथि दी गई है। लेकिन २ सितम्बर की रात्रि अष्टमी व रोहिणी नक्षत्र पूरी तरह से है। जिससे कृष्णमंदिर में २ सितम्बर को भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएंगा। उन्होंने बताया कि सुबह १० बजे भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक व श्रंगार किया जाएंगा। दोपहर १२ बजे भगवान को भोग लगाया जाएंगा व आरती की जाएंगी। रात्रि में भजन कीर्तन व रात १२ बजे जय जवान जय किसान समिति द्वारा मटकी फोड़ी जाएंगी। उन्होंने इस असवर श्रद्धालुओं से अधिकाधिक उपस्थिति का आव्हान किया है

Home / Balaghat / माखन चोर के गूजेंगे घर-घर जयकारें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो