scriptमप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ वारासिवनी तहसील अध्यक्ष दोबारा बने श्यामराव | MP Small Pay Employees Union Varasivani Tehsil President Shyamrao Re-c | Patrika News
बालाघाट

मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ वारासिवनी तहसील अध्यक्ष दोबारा बने श्यामराव

बालाघाट. मध्यपद्रेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को वारासिवनी बीआरसी कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष सचिव

बालाघाटFeb 16, 2020 / 06:17 pm

mahesh doune

मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ वारासिवनी तहसील अध्यक्ष दोबारा बने श्यामराव

मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ वारासिवनी तहसील अध्यक्ष दोबारा बने श्यामराव

बालाघाट. मध्यपद्रेश लघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को वारासिवनी बीआरसी कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, सचिव जितेन्द्र नेवारे शामिल रहे। इस दौरान वारासिवनी तहसील अध्यक्ष के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया की गई। जिसमें सर्व सम्मति से श्यामराव गजभिये को दोबारा तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा श्यामराव को खैरलांजी तहसील अध्यक्ष का भी प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह महिला प्रकोष्ठ की तहसील अध्यक्ष अन्नु यादव को मनोनीत किया गया। तहसील सचिव गोकुल प्रसाद लिल्हारे को मनोनीत किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान ने कहा कि बैठक में कर्मचारियों की समस्या व मांगों को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से मनोनयन किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। इस अवसर पर भरतलाल खैरवार, भागचंद टेंभरे, तरूण सहारे, अभिषेक, अनिरूद्ध जामुरकर सहित अन्य शामिल रहे।किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो