scriptजामड़ी से कोकना मार्ग में कीचड़, फंस रहे वाहन | Mud, jammed vehicles from Jamdi to Kokna route | Patrika News
बालाघाट

जामड़ी से कोकना मार्ग में कीचड़, फंस रहे वाहन

ग्रामीणों ने की सड़क निर्माण करवाए जाने की मांग

बालाघाटJan 15, 2020 / 08:29 pm

Bhaneshwar sakure

जामड़ी से कोकना मार्ग में कीचड़, फंस रहे वाहन

जामड़ी से कोकना मार्ग में कीचड़, फंस रहे वाहन

बालाघाट. जनपद पंचायत किरनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जामड़ी से ग्राम पंचायत कोकना तक महज 2 किमी पहुंच मार्ग का जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते आज तक निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। जिसका खामियाजा अब ग्रामीण जनता को भुगतना पड़ रहा है। जबकि जरा सी बारिश में यह मार्ग पूरी तरह से कीचड़ से लथपथ हो जाता है और आए दिन इस मार्ग पर वाहन फंसते जाते है। गौरतलब हो कि शासन द्वारा इस मर्तबा ग्राम कोकना में धान खरीदी केन्द्र बनाया गया है और ग्राम जामड़ी के किसानों को इसी मार्ग से कोकना पहुंचना होता है। ऐसे में मार्ग की बेहद ही जर्जर अवस्था से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुई बारिश से जहां मार्ग में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे है। वहीं मार्ग में कीचड़ में तब्दील हो गया है। जिसके कारण आवागमन नहीं हो पा रहा है।
वर्षों से क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के किसानों व ग्रामीणों द्वारा इस दो किमी लम्बे मार्ग का निर्माण कार्य करवाए जाने शासन-प्रशासन से मांग की थी। लेकिन लचर व उदासीन कार्यप्रणाली के चलते यह मार्ग आज भी अपनी दुर्दशा पर आंसु बहा रहा है। इस मार्ग से क्षेत्र के अंधिकांश लोगों को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से आवागमन करने मे भी काफी कम दूरी तय करनी होती है। ग्रामीणों ने इस मार्ग का शीघ्र निर्माण करवाए जाने की मांग की है।

Home / Balaghat / जामड़ी से कोकना मार्ग में कीचड़, फंस रहे वाहन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो