scriptजंगल में सर्चिंग कर रहे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग | Naxalites fired on soldiers searching in the forest | Patrika News
बालाघाट

जंगल में सर्चिंग कर रहे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग

जंगलों में बढ़ाई सर्चिंग, जवानों को किया अलर्टमुठभेड़ के बाद हतोत्साहित हुए नक्सली फिर हो रहे सक्रियएक्सचेंज ऑफ फायर के बाद फरार हुए नक्सली

बालाघाटJul 01, 2022 / 10:20 pm

Bhaneshwar sakure

जंगल में सर्चिंग कर रहे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग

जंगल में सर्चिंग कर रहे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग

बालाघाट. जिले के लांजी थाना क्षेत्र के देवरबेली चौकी अंतर्गत शुक्रवार को नक्सलियों के साथ हुए एक्सचेंज ऑफ फायर के बाद जंगलों में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। एक्सचेंज ऑफ फायर होने के बाद नक्सली जंगलों की ओर भागने में सफल हुए। इधर, 20 जून को हुए मुठभेड़ के बाद हतोत्साहित हुए नक्सली फिर से सक्रिय होने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, लगातार जवानों द्वारा सर्चिंग किए जाने से नक्सली अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में चल रहे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हॉकफोर्स, सीआरपीएफ और पुलिस जवानों द्वारा जंगलों में सर्चिंग की जा रही है। एरिया डॉमिनेशने की कार्रवाई की जा रही है। 1 जुलाई को केराडीह के जंगल में हॉकफोर्स की टेमनी की पार्टी सर्चिंग कर रही थी। दोपहर करीब 3.30 बजे के बाद टेमनी हॉकफोर्स की टीम को चार हथियारबंद नक्सली नजर आए। जिस पर हॉकफोर्स की टीम ने दोनों ओर से नक्सलियों को घेरने का प्रयास किया। जिसमें नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, नक्सलियों ने एक ही राउंड फायर कर पाए थे। जवानों की ओर से लगातार चार राउंड फायर होने के चलते नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल हुए। इस एक्सचेंज ऑफ फायर में कोई भी हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद से जंगल में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। विदित हो कि 20 जून को लांजी क्षेत्र के बहेला थाना अंतर्गत खराड़ी के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। इस घटना में तीन इनामी नक्सली मारे गए थे। वहीं बड़ी संख्या में नक्सली भागने में सफल हुए थे। इस घटना के बाद से नक्सली काफी हताश हो गए थे। जिसके चलते नक्सलियों द्वारा जिले में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।
आइजी बालाघाट रेंज संजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद बालाघाट एसपी द्वारा जवानों को अलर्ट किया गया है। जंगलों में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। पड़ोसी छग राज्य के राजनांदगांव एसपी से चर्चा कर सीमा क्षेत्र में सर्चिंग कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 20 जून को हुई मुठभेड़ के बाद से नक्सली हताश हैं। जिसके चलते नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने की संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सकता।
इनका कहना है
एक्सचेंज ऑफ फायर के बाद से जंगलों में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। जवानों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
-संजय कुमार, आइजी, बालाघाट रेंज

Home / Balaghat / जंगल में सर्चिंग कर रहे जवानों पर नक्सलियों ने की फायरिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो