scriptपुताई के नाम पर फर्जी हाजरी भर शासन को लगाया चूना | On the name of Putai, apply the rule to the whole of the hajj. | Patrika News
बालाघाट

पुताई के नाम पर फर्जी हाजरी भर शासन को लगाया चूना

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मामलाएक दिन में एक व्यक्ति के नाम से भरी गई है दो बार हाजिरी

बालाघाटApr 21, 2019 / 06:34 pm

mukesh yadav

ghotala

पुताई के नाम पर फर्जी हाजरी भर शासन को लगाया चूना

बालाघाट/उकवा। शासकीय राशि में गोलमाल किए जाने बिलो में किस तरह से फर्जीवाड़ा किया जाता है, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उकवा में देखा जा सकता है। दरअसल इस स्कूल में प्राथमिक, मीडिल, हाई और हायर सेंकडरी कुल चार स्कूलों का संचालन किया जाता है। पिछले वर्ष इन चारो स्कूलों में अनुरक्षण मद से रंग रोंगन व पुताई का कार्य करीब २० हजार के ठेके पर देकर करवाया गया था। लेकिन पुताई के नाम पर शासन को चूना लगाने का कार्य किया गया है।
इस मामले के शिकायतकर्ता रमेश मेश्राम द्वारा बकायदा इस बात के सबूत पर पत्रिका को मुहैया कराए गए है। जिसमें सामने आ रहा है कि मजदूरों के नाम से फर्जी हाजरी भरकर शासकीय राशि पर गोलमाल करने का प्रयास किया गया है। वहीं कुछ बिलो में स्कूल का नाम, दिनांक और वर्ष का उल्लेख भी नहीं किया गया है। इस कारण बिल पूरे तरह से फर्जी नजर आ रहे है। इन बिलो के जरिए कितनी बार पुताई के नाम पर राशि आहरित की गई है या की जाएगी यह भी आशंका बनी हुई है। शिकायतकर्ता मेश्राम की माने तो बिलो में स्कूल का नाम और दिनांक इसीलिए नहीं लिखा गया है, ताकि आगामी वर्षो में भी उन्हीं बिलों का इस्तेमाल कर राशि आसानी से आहरित की जा सके।
इस तरह से किया गया फर्जीवाड़ा
जानकारी के अनुसार बिल क्रमांक 217 में बताया गया है कि अमित पिता विकास साकरे उकवा निवासी को प्रतिदिन 300 रुपए रोजी दी गई है। इसी तरह तुषार पांडे, सलाम शेख, लोकेश पंच तिलक को 200 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से रोजी देना बताया गया है। उक्त बिल में 23 नवंबर वर्ष नहीं लिखा है। तुषार पांडे की हाजरी एक दिन में दो-दो बार लिखी गई है। इसी प्रकार 24 एवं 26 नवंबर को दो-दो बार की हाजिरी लिखी गई है। इस प्रकार सलाम शेख के नाम की हाजरी 23, 24 व 25 नवंबर को दो-दो दर्शाई गई है। इसी तरह लोकेश पंचतिलक के नाम से 23 एवं 24 नवंबर को दो-दो बार हाजिरी लिखी गई है। जबकि एक व्यक्ति एक दिन व समय में दो बार कैसे काम कर सकता है यह जांच का विषय है। इसके अलावा भी कई बार एक व्यक्ति की दो-दो बार हाजरी भरकर राशि का भुगतान किया जाना दर्शाया गया है।
मजदूरो ने भी लगाए आरोप
इस मामले में मजदूर अमित साखरे व तुषार पांडे ने बताया कि उसने तुषार पांडे के साथ पुताई का ठेका लिया था। वहीं सामान संजय अग्रवाल के यहां से लाया जाता था, उसमें भी स्कूल प्राचार्य के द्वारा बिल बढ़वाकर बनवाया जाता था। १६ सौ की बाल्टि का बिल दो हजार बनाया गया। इसी तरह शेष बिलों को भी बढ़ाकर बनाया जाता था।
वर्सन
हमारे द्वारा ठेका लेकर सभी चारो स्कूलो में पुताई का कार्य किया गया है। हाजरी भरने का काम स्कूल प्राचार्य द्वारा किया जाता था, उन्होंने कैसे हाजरी भरी इसकी जानकारी नहीं है। हमारे द्वारा दो से तीन लोगो ने पुताई की है। अब कितने लोगो की हाजरी भरी गई व कितने रुपए आहरित किए गए। इसकी जानकारी नहीं है।
अमित साकरे, मजदूर
हम सभी आरोपो की जांच के लिए तैयार है। हमे दो वर्ष ही स्कूल में हुए है। उसके पहले क्या हुआ व कैसे कार्य किए गए हमे नहीं पता। हमारे द्वारा कोई अनियमितता नहीं की गई है।
अनिल सोलंकी, प्राचार्य

Home / Balaghat / पुताई के नाम पर फर्जी हाजरी भर शासन को लगाया चूना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो