scriptमंत्री कावरे के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत | Party workers welcomed Minister Kavre's first arrival | Patrika News
बालाघाट

मंत्री कावरे के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मंत्री कावरे के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बालाघाटAug 06, 2020 / 09:43 pm

Bhaneshwar sakure

मंत्री कावरे के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मंत्री कावरे के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बालाघाट. मप्र के राज्य मंत्री रामकिशोर कावरे का गुरुवार को लामता प्रवास के दौरान भाजपा लामता मंडल द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान जैन संत निवास भवन गांधी चौक लामता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी और क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान राज्य मंत्री कावरे ने कहा कि वे हमेशा क्षेत्रीय समस्या का शीघ्र निराकरण करने के लिए बाध्य है। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री का पद मिलते ही उनके द्वारा पहली बैठक में वर्षों से लंबित सातनारी जलाशय के निर्माण में आ रही बाधाओं के लिए एक समिति का गठन किया गया है। परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 करोड़ की लागत से 2 डेम निर्माण कराने के लिए रुपरेखा तैयार की जा रही है। जिले में हर्बल गार्डन का निर्माण कर औषधियों की खेती की जाएगी। वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने जीवन में आयुर्वेदिक को अपनाएं, जिससे सम्पूर्ण बीमारी जड़ से खत्म हो जाती है। इस कार्यक्रम के दौरान रेल यात्री सुविधा एवं क्षेत्रीय विकास समिति लामता द्वारा 5 सूत्रीय क्षेत्रीय समस्या के निराकरण के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया। इस कार्यक्रम में राजेश मेश्राम मंडल अध्यक्ष लामता, पूरन ठाकरे, निरंजन लिल्हारे, मनोज असाटी, हुलासमल कोचर, रमेश जासवाल, टेकचंद बलरी, मूलचन्द कोचर, रामकुमार असाटी, प्रकाश गुप्ता, प्रदीप जैन, गणेश असाटी, गंगा डहारे, कृष्णकुमार नागेश्वर, सुशील कोचर, सतानन्द द्विवेदी, प्रहलाद पारधी, आशा अनिल टेंभरे सहित सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Home / Balaghat / मंत्री कावरे के प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो