scriptनियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश सरकार से गुहार | Request to state government for regularization | Patrika News
बालाघाट

नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश सरकार से गुहार

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय संयोजक सुरेश गमनवार के प्रमुख आतिथ्य में रविवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।

बालाघाटFeb 16, 2020 / 08:14 pm

mahesh doune

नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश सरकार से गुहार

नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश सरकार से गुहार

बालाघाट. मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय संयोजक सुरेश गमनवार के प्रमुख आतिथ्य में रविवार को आशा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष संतलाल सहारे, मध्यप्रदेश स्वास्थ्य आशा कार्यकर्ता संघ अध्यक्ष सुशीला वट्टी, विजय श्रीरंग प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस दौरान मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष संतलाल सहारे ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं व मलेरिया लिंक वकर्स, जन स्वास्थ्य रक्षक को नियमित किया जाना चाहिए। प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा इन कर्मचारियों को अपने वचनपत्र में नियमितीकरण का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अब तक नियमित नहीं किया गया है। जिससे आशाओं सहित जन स्वास्थ्य रक्षक, मलेरिया लिंक वकर्स में सरकार के प्रति आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि शीघ्र नियमितीकरण की कार्रवाई की जाए नहीं तो आंदोलन करने बाध्य होना पड़ेगा।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष सहारे ने कहा कि काफी समय से आशा कार्यकर्ताओं के नियमितीकरण को लेकर मांग की जा रही है। लेकिन शासन-प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र मांग पूरी नहीं की गई तो आगामी समय में उग्र आंदोलन किया जावेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनीता बिसेन, अनीता जामुनपाने, अंजुम निषाद, लता तुरकर, अभय द्धिवेदी, रमाकांत नगपुरे, सुरेन्द्र लांजेवार सहित अन्य शामिल रहे।

Home / Balaghat / नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश सरकार से गुहार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो