scriptपूरे विधानसभा में बनाए जाएंगे बस्ती प्रमुख | Settlement will be made in entire assembly | Patrika News
बालाघाट

पूरे विधानसभा में बनाए जाएंगे बस्ती प्रमुख

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न्न

बालाघाटJul 19, 2018 / 06:53 pm

mukesh yadav

baithak

पूरे विधानसभा में बनाए जाएंगे बस्ती प्रमुख

वारासिवनी. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा खैरलांजी मंडल व भाजपा पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक खैरलांजी जनपद उपाध्यक्ष मधु शुक्ला के निवास पर आयोजित की गई थी। जिसमें जिले के अनुसूचित जाति मोर्चे के जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद शिव एवं संगठन विस्तारक डॉ. नवल श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल रहे। डॉ. नवल श्रीवास्तव के द्वारा बैठक को संम्बोधित करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती से कार्य करने के मार्गदर्शन दिया और भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी जिम्मेदार पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संचेत रहकर पार्टी का कार्य करने का कहा।
अनुसूचित जाति जिला महामंत्री राजकुमार गेडाम ने बताया की अनुसूचित जाति मोर्चा पूरे विधानसभा में बस्ती प्रमुख बनाने का कार्य समस्त जिले में किया जा रहा है। बस्ती प्रमुख के साथ 9, टीम 10 की बनाई जा रही हैं। जिसका विधान सभा स्तर से सम्मेलन होगा, उसके बाद जिला स्तरीय सम्मेलन के बाद संभाग स्तरीय व प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व व अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुरज केरो के निर्देशन व अजा अनुसूचित जाति के मप्र प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य के मार्गदर्शन में आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में खैरलांजी विखं में कई जगह पर पौध रोपण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत खैरलांजी, आंगनवाड़ी केन्द्र खैरलांजी, जल संसाधन विभाग कार्यालय खैरलांजी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खैरलांजी में पौध रोपण किया गया।
यह रहे उपस्थित
बैठक में बुधराम बिसेन, मधु शुक्ला, राजकुमार गेडाम, रमेश ठाकरे, जगदीश देड़े, चेतना पाटिल, पृथ्वीराज चौरे, कैलाश भौरदार, मनीषा डोंगरे, मानसिंह बहेटवार, मधुकर बारमाटे, हेमंत बोपचे, महेश ठाकरे, मुन्नीबाई, बुधराम बिसेन, मधु शुक्ला, राजकुमार गेडाम, रमेश ठाकरे, जगदीश देड़े, चेतना पाटिल, पृथ्वीराज चौरे, कैलाश भौरदार, मनीषा डोंगरे, मानसिंह बहेटवार, मधुकर बारमाटे, हेमंत बोपचे, मधुकर बारमाटे, हेमंत बोपचे, महेश ठाकरे, मुन्नीबाई, बुधराम बिसेन, मधु शुक्ला, मुनालाल एवं अन्य ग्रामीणजन व पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Home / Balaghat / पूरे विधानसभा में बनाए जाएंगे बस्ती प्रमुख

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो