scriptगायत्री जयंती एवं गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस पर हुए अध्यात्मिक कार्यक्रम | Spiritual programs on Gayatri Jayanti and Gurudev's Mahaprayan day | Patrika News
बालाघाट

गायत्री जयंती एवं गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस पर हुए अध्यात्मिक कार्यक्रम

गायत्री शक्तिपीठ परिवार का आयोजन

बालाघाटJun 01, 2020 / 09:07 pm

mukesh yadav

गायत्री जयंती एवं गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस पर हुए अध्यात्मिक कार्यक्रम

गायत्री जयंती एवं गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस पर हुए अध्यात्मिक कार्यक्रम

बालाघाट. गायत्री शक्तिपीठ प्रेमनगर में गंगा दशहरा, गायत्री जयंती एवं गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस पर श्रद्धा भाव से गर्भ गृह में शोडशोपचार अभिषेक के साथ विशेष पर्व पूजन सम्पन्न किया गया। परिब्राजक दंपत्ति के हाथो सभी विशेष उपचार पूरे करवाए गए। मुख्य प्रबंध ट्रस्टी डॉ चारुदत्त जोशी, जिला संयोजक महेश खजांची ने लॉक डाउन के चलते लंबे समय बाद व्यासपीठ से आपसी दूरी बनाकर पूर्ण विधि विधान से धार्मिक, आध्यात्मिक क्रियाएं पूरी करवाईं। सहायक व्यवस्थापक एवं आवास भोजन व्यवस्था प्रभारी टीआर बिसेन, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी अभियान प्रभारी अमिता चौधरी, मानसिंग चौधरी, जिला संयोजिका गायत्री पटले, निर्मला त्रिपाठी, युवा प्रकोष्ट जिला संयोजक डॉ मिनेन्द्र बिसेन, तिलक गौतम, लक्ष्मण पटले, रंगलाल चौधरी, शशी पुरोहित, शांति सिंह की उपस्थिति में समूचे पर्व पूजन उपरांत सभी ने संकल्पित भाव से गुरुदेव एवं माताजी की चरण पादुकाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की व प्रसाद ग्रहण किया।
आगामी सूचनाओं एवं शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस आंतरिक कार्यक्रम में केवल शक्तिपीठ की अंतरंग व्यवस्था प्रभारी ही बुलाए गए थे। जिन्होंने बकायदा मास्क लगाए हुए आपस की दूरी व्यवस्था का पालन कर पर्व विशेष के आवश्यक दायित्यों का निर्वहन किया। एक विशेष जानकारी से सभी को अवगत कराया गया। शीघ्र ही पूरे जिले के परिजनों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा रूबरू होकर विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण किया जाएगा। ट्रस्ट मंडल एवं कार्यकारिणी सदस्यों की आवश्यक बैठक कर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इन सभी को बैठक पूर्व आमंत्रण सूचना दी जाएगी।

Home / Balaghat / गायत्री जयंती एवं गुरुदेव के महाप्रयाण दिवस पर हुए अध्यात्मिक कार्यक्रम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो