scriptपांच किलो गांजा की तस्करी करते हुए पति-पत्नी गिरफ्तार | Spouses arrested for smuggling five kilos of cannabis | Patrika News
बालाघाट

पांच किलो गांजा की तस्करी करते हुए पति-पत्नी गिरफ्तार

हरियाणा राज्य के निवासी है पति-पत्नी, जगदलपुर से फरीदाबाद लेकर जा रहे थे गांजा

बालाघाटJul 12, 2020 / 09:30 pm

Bhaneshwar sakure

पांच किलो गांजा की तस्करी करते हुए पति-पत्नी गिरफ्तार

पांच किलो गांजा की तस्करी करते हुए पति-पत्नी गिरफ्तार

बालाघाट. प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार प्रत्येक रविवार को सम्पूर्ण प्रदेश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस निर्देश के बाद पुलिस कर्मियों की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं लॉकडाउन में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस भी वाहन चेंकिग जैसा अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रविवार को कोतवाली पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ हरियाणा के 2 आरोपियों को स्थानीय सरेखा चौक से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। ये दोनों आरोपी पति-पत्नी है। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब सवा लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किरनापुर से बालाघाट की ओर एक दोपहिया वाहन में गांजा की तस्करी होने की संभावना है। जहां बाइक चालक के साथ एक महिला भी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने वाहन चेंकिग कार्रवाई तेज कर दी और उस बाइक को रोका जहां बाइक में महिला पुरूष सवार थे। जहां उनके वाहन की चेकिंग की गई तो उनके पास से 5 किलो गांजा बरामद हुआ। बाइक सवार आरोपी सुखबीर उर्फ नवीन कुमार पिता जबगीर (२५) और महिला आरोपी अंजली उर्फ मनीषा पति सुखबीर उर्फ नवीनकुमार ग्राम बरोली थाना सदुर जिला जिंद हरियाणा के निवासी है। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के द्वारा जगदलपुर से गांजा की खेप फरीदाबाद की ओर ले जाने की जानकारी मिली है।
इनका कहना है
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान पांच किलो गांजा के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा जगदलपुर से गांजा फरीदाबाद की ओर लेकर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
-विजय सिंह परस्ते, थाना प्रभारी कोतवाली

Home / Balaghat / पांच किलो गांजा की तस्करी करते हुए पति-पत्नी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो