scriptवन अधिकारी/कर्मचारी की हड़ताल स्थगित | Strike of Forest Officer Staff Strike | Patrika News
बालाघाट

वन अधिकारी/कर्मचारी की हड़ताल स्थगित

वन मंत्री और अपर मुख्य सचिव के लिखित समझौता के बाद

बालाघाटMay 06, 2018 / 12:11 pm

mukesh yadav

hadtal sthgit
कटंगी(बालाघाट)। प्रदेश भर में मप्र वन कर्मचारी संघ के वन विभाग कर्मचारी, अधिकारी संयुक्त समन्वय मोर्चे, वन सेवा संघ, रेंज आफीसर्स एसोसिएशन, मप्र वन कर्मचारी संघ और मप्र वन दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के आव्हान तथा प्रांताध्यक्ष निर्मल तिवारी के निर्देशन पर शनिवार 5 मई से होने वाली अनिश्चित कालीन हड़ताल वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार, अपर मुख्य सचिव केके सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक रवि श्रीवास्तव, सचिव केप्टन अनिल खरे, अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक आरके गुप्ता से हुई चर्चा एवं लिखित समझौते के बाद निरस्त की गई। उक्ताशय की जानकारी ब्लॉक अध्यक्ष अमोल गौतम, उपाध्यक्ष सुनील परते, सचिव अभिषेक खरे ने संयुक्त रुप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
उन्होंने बताया कि वन मंत्री एवं वरिष्ट अधिकारियों ने मान लिया है कि उनके संगठनों की सारी मांगे जायज है। इन मांगों को सरकार समय पर निराकरण नहीं होने पर उन्होंने खेद व्यक्त किया है। उन्होंने 15 दिनों का समय मांगा है ताकि मुख्यमंत्री एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर मांगों को केबिनेट में ले जाकर जल्द से निराकरण किया जा सकें। फिलहाल यह अनिश्चित कालीन हड़ताल 15 दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है।
वन्य प्राणी के हमले से वन कर्मचारी घायल
उकवा. जिले के उत्तर उत्पादन वन मंडल उकवा में पदस्थ स्थानीय वन कर्मचारी शनिवार को वन्य प्राणी वानर के हमले से घायल हो गया। जिसे उपचारार्थ जिला मुख्यालय के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन कर्मचारी अशोक गुले जो कि शनिवार की दोपहर अपनी बाइक से उकवा वन कार्यालय से एक डाक लेकर बालाघाट कार्यालय आ रहा था। इसी दौरान चिखलाझोड़ी मुख्य मार्ग पर ही एक वानर ने उछल कूद करते हुए गुले पर चलती बाइक में हमला कर दिया। जिससे गुले अनियंत्रित होकर गिर गया और उसके सीधे पैर के घुटने की कटोरी सरक गई है। गुले व उसके परिजनों ने बताया कि वे बहुत गरीब परिवार से है। इस कारण निजी उपचार कराने में असमर्थ है। परिजनों के अनुसार अशोक विभाग के काम से ही बालाघाट जा रहा था जो कि दुर्घटना का शिकार हुआ है। अशोक गुले को विभाग की ओर से सहायता राशि मिलनी चाहिए। ताकि वे अशोक का समुचित उपचार करवा सकें।

Home / Balaghat / वन अधिकारी/कर्मचारी की हड़ताल स्थगित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो