scriptपर्यवेक्षक ने दी पोषणाहार की जानकारी | Supervisor Information about the Nutrition | Patrika News
बालाघाट

पर्यवेक्षक ने दी पोषणाहार की जानकारी

पोषण पखवाड़े का आयोजन-

बालाघाटMar 17, 2019 / 02:18 pm

mukesh yadav

poshan ahar

पर्यवेक्षक ने दी पोषणाहार की जानकारी

कटंगी। पोषण अभियान की पहली वर्षगांठ पर एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी पुष्पेन्द्र रानाड़े के निर्देशन पर आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को उजाड़बोपली आंगनवाड़ी केन्द्र में पर्यवेक्षक मीना गुप्ता के मार्गदर्शन पर ऊपरी आहार, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य शिक्षा की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सेक्टर के अधीन आने वाली आंगनवाडिय़ों की महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर स्वस्थ्य शिशु प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसमें विराज को प्रथम एवं रूली को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा अन्नप्रासन और शौर्या दल की सदस्य मंजुलता उके, अनिता चौहान को सम्मानित किया गया।
पर्यवेक्षक ने इस दौरान गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर महिला कि यह इच्छा होती है कि वह एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे। इस इच्छा को पूर्ण करने के लिए गर्भावस्था मे पौष्टिक आहार का सेवन पर्याप्त मात्रा मे करना बेहद जरुरी है। गर्भस्थ शिशु का विकास माता के आहार पर निर्भर होता है। गर्भवती महिला को ऐसा आहार करना चाहिए जो उसके गर्भस्थ शिशु के पोषण कि आवश्यकताओं को पूरा कर सके। उन्होंने कहा कि गांवों में बालिकाएं बीच में ही पढाई छोड़ देती है, यह गलत है, हमें पढाई नहीं छोडऩी चाहिए। यदि स्कूल कॉलेज जाने में समस्या हो तो निजी रूप से स्वाध्यायी छात्र के रूप में पढाई जारी रखें। वहीं खान पान का भी विशेष ध्यान रखें। आशा कार्यकर्ता ने बालिकाओं को हाइजीन, एनीमिया स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रतिमा गनवीर, छबिलता देशमुख, उषा पटले, रामेश्वरी पटले सहित गांव की महिलाएं उपस्थित रही।

Home / Balaghat / पर्यवेक्षक ने दी पोषणाहार की जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो