scriptआज 5000 घरों में एक साथ, एक समय में होंगे गायत्री यज्ञ | Today, 5000 houses will be together, Gayatri Yagna at one time | Patrika News
बालाघाट

आज 5000 घरों में एक साथ, एक समय में होंगे गायत्री यज्ञ

तैयारियां पूरी, यजमानो को दिया गया प्रशिक्षण

बालाघाटJun 01, 2019 / 08:03 pm

mukesh yadav

gaytri

आज 5000 घरों में एक साथ, एक समय में होंगे गायत्री यज्ञ

बालाघाट. गायत्री के सिद्ध साधक युग ऋषि पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस पर 2 जून को पूरे विश्व में एक साथ, एक समय और एक महामन्त्र से गायत्री यज्ञ सम्पन्न किए जाएंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य प्रबंध ट्रस्टी डॉ चारुदत्त जोशी ने बताया कि भारत सहित हर देश में प्रात: 7 से अपरान्ह 1 बजे के बीच एक करोड़ घरों में सबके लिए सद्बुद्धि सबके लिए उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से राष्ट्र को समर्थ बनाने एवं विश्व शांति के लिए गायत्री महामंत्र की पारिवारिक समूह साधना के साथ यज्ञ सम्पन्न किए जाएंगे। बालाघाट सहित जिले के सभी विकास खंडों के गांव गांव घर घर में पांच हजार से उपर संकल्पित यजमानों के द्वारा स्वयं यज्ञ सम्पन्न किए जाएंगे। इस हेतु विगत 2 माह से निरंतर वरिष्ठ परिजन, यजमानों को यज्ञ सम्पन्न करने की विधि के साथ संपर्क एवं प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया जिला संयोजक महेश खजांची, यज्ञ अभियान प्रभारी गायत्री बिसेन, आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी अभियान प्रभारी अमिता चौधरी, महिला जागरण आंदोलन प्रभारी गायत्री पटले सहित सभी वरिष्ठ परिजन, युवा प्रकोष्ट वृहद स्तर पर घर-घर में यज्ञ आयोजन में जनजन को भागीदार बनाने में जुटे हुए थे। सभी यजमानों को सरल हवन विधि की एक बुकलेट नि:शुल्क प्रदान की गई है। आमंत्रण के साथ संकल्प पत्र भरवाए गए है। सभी को यज्ञ सम्पन्न करने के बाद शांतिकुंज के मोबाइल नंबर 07949130484 पर मिसकॉल द्वारा कंेद्रीय पंजीयन की जानकारी दी गई और गायत्री शक्तिपीठ के वाट्सप नंबर 9407880265 पर यज्ञ की पारिवारिक फोटो भेजने की अपील की गई है। इस संदर्भ में शक्तिपीठ में अंतर राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस पर एक गोष्ठी आयोजित कर बालाघाट के विभिन्न उपनगरों में संकल्प पंजीयन की समीक्षा की गई। इसके बाद नगर में 857 घरों सहित जिले के गांव गांव में 5000 से अधिक घरों में लोग यज्ञ कर विश्व स्तरीय यज्ञ अनुष्ठान के भागीदार बनने प्रेरित किया गया।

Home / Balaghat / आज 5000 घरों में एक साथ, एक समय में होंगे गायत्री यज्ञ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो