scriptसम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने तैयार हम | We are ready to make the celebration historic | Patrika News
बालाघाट

सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने तैयार हम

कार्यक्रम को सफल बनाने यदुवंशियों ने कसी कमर, बैठक कर बनाई पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा, जिलेभर में चल रहा बैठको का दौर

बालाघाटJun 08, 2018 / 06:02 pm

mukesh yadav

yadav samaj

सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने तैयार हम

बालाघाट. जिला यादव समाज संगठन के उकवा ब्लॉक संगठन की आवश्यक बैठक शुक्रवार को संपन्न की गई। बैठक में प्रमुख रूप से शामिल होने समाज के जिला सचिव खूबलाल यादव और युवा जिलाध्यक्ष मतेश यादव पहुंचे थे। जिनकी उपस्थिति में बैठक संपन्न की गई। वहीं आवश्यक चर्चाएं कर गहन विचार-विमर्श कर निर्णय लिए।
इस संबंध में खूबलाल यादव ने बताया कि बैठक में समाज में हो रही गतिविधियों की चर्चा की गई और सभी ब्लॉक वासियों को 17 जून को जिला मुख्यालय के हनुमान चौक स्थित एक निजी लॉन में हो रहे भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह में आने का न्यौता दिया गया। सभी यदुवंशियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। वहीं कार्यक्रम में अनुपस्थित पदाधिकारियों पर कार्रवाई का भी अनुमोदन किया गया। बैठक के अंत में सभी यदुवंशियों ने कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह से तैयार होने की बात कही। वहीं सभी ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने व ऐतिहासिक बनाने का संकल्प भी लिया।
यह रहे उपस्थित
बैठक में प्रमुख रूप से ग्राम अध्यक्ष सूरज यादव, महिला ब्लॉक अध्यक्षया सेवती यादव, कृष्णा यादव, राजू यादव, ईश्वर यादव, संजय यादव, रोहित यादव, दीपक यादव, लक्ष्मी यादव, सत्या यादव, बिसमथ यादव व बड़ी संख्या में यदुवंशियों की उपस्थिति रही।
सरस्वती महिला मंडल ने तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान

बालाघाट. जिला नेहरू युवा केन्द्र के तत्वधान में शहर के भटेरा स्थित सरस्वती महिला मंडल द्वारा ग्रीष्म कालीन स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम कनकी के तालाब में श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरस्वती महिला मंडल व स्वयंसेवक रीता मोहरे ने बताया कि बारिश के पानी का जमा होने का मुख्य साधन तालाब ही होता है। इसे बारिश के पहले साफ करना आवश्यक होता हैं ताकि बारिश का पानी सही तरीके से तालाब में एकत्रित हो। इसके बाद इस तालाब के जल का उपयोग आस-पास के ग्रामीण अपने निस्तार व मवेशियों के लिहाज से उपयोग कर सकें। तालाब में करीब एक घंटे तक श्रमदान कर सफाई कार्य किया गया। जिसमें मंडल के सम्पूर्ण सदस्य एवं ग्राम के सभी व्यक्तियों का भरपूर सहयोग रहा। श्रमदान करने वालों में प्रमुख रूप से अर्जुनलाल ठकरेले, देवेन्द ठकरेले, कृष्णा मोहरे, सुनीता ठकरेले, रामकली पगरवार, संतोष बम्हुरे, संगीता, दुर्गावंती ठकरेले और अन्य व्यक्तियों की उपस्तिथि रही। पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व रीता मोहरे द्वारा किया गया।

Home / Balaghat / सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने तैयार हम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो