scriptहॉकी प्रतियोगिता में कान्द्री बनी विजेता | Winner of the quadrillion hockey competition | Patrika News
बालाघाट

हॉकी प्रतियोगिता में कान्द्री बनी विजेता

क्षेत्र की मॉयल नगरी तिरोड़ी के दुर्गा ग्रांउड में आयोजित शीतकालीन इंटरमाईन हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया है।

बालाघाटDec 09, 2018 / 02:44 pm

mukesh yadav

hockey

हॉकी प्रतियोगिता में कान्द्री बनी विजेता

कटंगी/तिरोड़ी। क्षेत्र की मॉयल नगरी तिरोड़ी के दुर्गा ग्रांउड में आयोजित शीतकालीन इंटरमाईन हॉकी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया है। कान्द्री मॉयल की टीम ने तिरोड़ी टीम को मात देकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। मॉयल के कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने तथा स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में भरवेली, तिरोड़ी, बुर्जुग डोंगरी, जाम कांद्री, चिखला, गुमगांव, मनसर, नागपुर सहित अन्य मॉयल की हॉकी टीमों ने हिस्सा लिया था।
शुक्रवार को फाइनल मुकाबला कान्द्री एवं तिरोड़ी हॉकी टीम के मध्य खेला गया। मध्यांतर तक दोनों टीम एक-एक गोल दाग कर बराबरी पर रहे। वहीं निर्धारित पर कान्द्री की टीम के खिलाडिय़ों ने अपना जादू दिखाया और एक गोल से कान्द्री ने मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन पर मॉयल कामगार संगठन अध्यक्ष रामअवतार देवागंन, अध्यक्ष व्हीआर फरीदा, खान प्रबंधक शेख रहूल अमीन, रत्न पारखी, मुकुंदा जामुलकर, पीजी पंवार, सुखराम ब्रम्हे, शकील अहमद बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इन अतिथियों के हस्ते विजेता टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं दर्शकगण मौजूद रहे।

Home / Balaghat / हॉकी प्रतियोगिता में कान्द्री बनी विजेता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो