तिलक में शामिल होकर गया था झोपड़ी में सोने
गुरुवार की रात कमलेश बिंद के चचेरे भाई का तिलक था। जहां रात करीब 8:00 बजे खाना खाकर खेत में बने झोपड़ी में सोने के लिए कमलेश बिन्द चला गया। लोग सुबह खेत में गए तो देखा कि कमलेश बिन्द मुंह के बल खेत में पड़ा हुआ है। उसे घायल समझकर गांव के लोग उठाकर उसे घर ले आए। तभी किसी ने उसका नब्ज देखकर कहा कि इसकी मौत हो चुकी है। इतना सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
कुछ दिन पूर्व ही गुजरात से आया था घर
घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष मदन पटेल घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया। परिजनों ने बताया कि कमलेश दो भाई है। बड़ा भाई टुनटुन गुजरात में नौकरी करता है। कमलेश दुबई में नौकरी करता था। आठ माह पूर्व पिता के मौत के बाद उनके श्राद्ध में शामिल होने के लिए दुबई से आया था। तब से दुबई नहीं गया। यही अपने भाई के पास गुजरात नौकरी करने के लिए चला गया। मामले में दोकटी पुलिस ने मृतक की माता लाल मुनी देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि एक युवक की मृत अवस्था में खेत में शव पाया गया था। परिजनों के तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।