पुलिस के मुताबिक उन्हें खबर मिली कि बांसडीह थाना क्षेत्र के बांसडीह रोड में 29 मार्च को एक युवती का शव खेत में पड़ा मिला। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर गए। फाॅरेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल की जांच की गई। जांच पड़ताल में पता चला कि युवती का घर नजदीक ही है।
और पड़ताल करने पर पता चला कि गांव के ही अन्नू राजभर से युवती की काफी नजदीकी थी। अन्नू उसे पैसे भी देता था। उस रात भी उसे अन्नू ने बुलाया था और दोनों में कोई बात हुई, जिसके बाद उसने अपने पैसे मांग दिये। इसके बाद उसने युवती का गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी अन्नू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आला कत्ल चाकू, खून लगी शर्ट और मोबाइल बरामद किया। बताया जा रहा है कि दोनों में प्रेम संबंध था और वो समय-समय पर युवती को पैसे भी देता था। बाद में उनके बीच अनबन हुई तो आरोपी ने युवती से अपने रुपये वापस मांग लिये। इनकार करने पर उसने युवती की हत्या कर दी।
By Amit Kumar