बंधक बनाकर महीनों तक बनाता रहा सम्बंध छात्रा जब आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो डॉक्टर ने चुप-चाप तरीके से अपनी शादी कर ली। छात्रा को जब पता चला तो उसने इस बात का विरोध किया , लेकिन डॉक्टर ने उसके साथ मारपीट कर उसका अपहरण कर लिया। उसे महीनों तक बंधक बनाकर रखा गया। जहां पर आरोपी डॉक्टर का दोस्त उसके साथ शारिरिक सम्बंध बनाता रहा। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपी डॉक्टर से भी पूछताछ की जाने की बात कही है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
मेडिकल की स्टूडेंट थी बलिया की छात्रा पीड़िता बलिया की रहने वाली छात्रा है। यह इलाहाबाद में रह मेडिकल की तैयारी करती थी। इसी दौरान मेडिकल के स्टूडेंट से उसका संपर्क हुआ। पहले उसने इस लड़की से दोस्ती की, फिर हर जगह इसकी मदद करता रहा यहां तक की इसकी तैयारी में पूरी मदद करता रहा। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों में नजदीकियां बढ़ गई। दोनों के बीच शारीरिक रिश्ता भी बन गया है। छात्रा के मुताबिक इस दौरान आरोपी ने उसकी एक अश्लील वीडियो भी बना ली थी। जिसको दिखा कर वह उसके साथ रोज शारिरीक संबंध बनाता था। इसी दौरान उसकी पढ़ाई पूरी हो गई। वह पोस्टिंग पाकर भदोही चला गया। उसके जाने के बाद लड़की को पता चला कि वह गर्भवती है, उसने जब लड़के से इस बारे में बताया तो लड़के ने दबाव बनाकर उसका गर्भपात करा दिया और शादी करने से इंकार कर दिया।