बलिया

NIA की UP में 11 जगह छापेमारी, बलिया से चल रहे थे नक्सली ऑपरेशन, आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त

NIA Raid: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश विरोधी साजिश मामले में शनिवार को बलिया में छापेमारी की। इस दौरान 11 जगह रेड चली। इसके अलावा एनआईए ने बिहार में भी एक जगह छापेमारी की। NIA की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, टीमों ने छापेमारी कर संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई यूपी एटीएस की ओर से पिछले दिनों दर्ज मामलों पर की गई।

बलियाApr 07, 2024 / 09:06 am

Aman Pandey

NIA Raid: NIA ने बलिया में नक्सल से जुड़े गैंग की तलाश में मनियर, रसड़ा, पकड़ी और खजूरी में 11 जगहों पर रेड की। इस दौरान दर्जनों संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। वहीं, बिहार के कैमूर में रेड के दौरान NIA ने मोबाइल, सिम और मेमोरी कार्ड समेत कई डिजिटल उपकरणों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन के पर्चे जैसे आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए।
यूपी ATS ने बलिया में 16 अगस्त 2023 को पांच नक्सली तारा देवी, लल्लू राम, सत्य प्रकाश, रामसूरत और विनोद साहनी को गिरफ्तार किया था। उनके पास से हथियार भी बरामद हुए थे। जांच में पता चला कि CPI (माओवादी) नक्सली संगठन की केंद्रीय कमेटी के प्रमोद मिश्रा उर्फ बुढ़ऊ उर्फ बन बिहारी उर्फ डाक्टर साहब ने पूर्वांचल में एडहॉक कमेटी बनाई थी।
इस संगठन का सचिव बलिया का संतोष वर्मा उर्फ संतोष था, जिसके जरिए पूर्वांचल में युवकों और महिलाओं को जोड़ा जा रहा था। सरकार विरोधी आंदोलन को चुनकर सशस्त्र आंदोलन में बदलने की साजिश रची जा रही थी। अब NIA ने मामले को टेकओवर कर अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है।

Hindi News / Ballia / NIA की UP में 11 जगह छापेमारी, बलिया से चल रहे थे नक्सली ऑपरेशन, आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.