script2022 में खत्म हो जाएगी भाजपा, जानिए किसने दिया यह बड़ा बयान | Omprakash rajbhar attack on bjp said party will closed in 2022 | Patrika News
बलिया

2022 में खत्म हो जाएगी भाजपा, जानिए किसने दिया यह बड़ा बयान

कहा कि प्रदेश में कानून तोड़ने वाले लोगों का राज चल रहा है

बलियाSep 06, 2019 / 03:31 pm

sarveshwari Mishra

बलिया. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के खिलाफ एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा का पतन हो जाएगा। कहा कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती से आम नागरिक भयभीत है। प्रदेश में कानून तोड़ने वाले लोगों का राज चल रहा है। ऐसा ही रहा तो वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की योगी सरकार का जनता पतन कर देगी।

दरअसल, ओमप्रकाश राजभर बलिया जिले के बांसडीह में गुरुवार को तहसील परिसर में पार्टी के विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों का शोषण कर रही है। मंहगाई चरम पर हैं। सरकार राष्ट्रवाद व धारा 370 में लोगों को उलझाकर केवल असली मुद्दों से ध्यान भटका रही हैं।

उन्होंने स्नातकोत्तर तक मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा लागू करने, प्रदेश को चार प्रांतों में विभाजित करने, राशन कार्ड की व्यवस्था सही करने, शिक्षा का राष्ट्रीयकरण करने, विद्यालयों की बढ़ी फीस वापस करने, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने जैसी मांगें की। धरना में ओमप्रकाश राजभर व अन्य कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 17 सूत्री मांग पत्र एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग को दिया।

Home / Ballia / 2022 में खत्म हो जाएगी भाजपा, जानिए किसने दिया यह बड़ा बयान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो