scriptलापरवाही और शराब के सेवन से जिले में हुई 19 सड़क दुर्घटनाएं, दो की मौत, 21 घायल | 19 road accidents occurred due to alcohol consumption, 2 died | Patrika News
बालोद

लापरवाही और शराब के सेवन से जिले में हुई 19 सड़क दुर्घटनाएं, दो की मौत, 21 घायल

CG Accident News: होली पर्व पर कुछ लोगों की लापरवाही व शराब के नशे में वाहन चलाना भारी पड़ गया। जिले में 25 व 26 मार्च को 19 सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 21 लोग घायल हुए।

बालोदMar 28, 2024 / 04:41 pm

Shrishti Singh

accident_3.jpg
Balod News: होली पर्व पर कुछ लोगों की लापरवाही व शराब के नशे में वाहन चलाना भारी पड़ गया। जिले में 25 व 26 मार्च को 19 सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 21 लोग घायल हुए। इसमें से 14 लोग रेफर किए गए। दो लोगों की मौत हुई है।
पुलिस व संजीवनी 108 टीम के मुताबिक कुछ मामले को छोड़ अधिकतर मामले में शराब के नशे में वाहन चलाना सामने आया है। होली की मस्ती व लापरवाही इन घटनाओं का करण बन गया।
सलहईटोला के पास दुर्घटना, एक की मौत : 25 मार्च के दिन ग्राम सलहईटोला के पास शाम 5 बजे सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी स्वास्थ केंद्र ले जाया गया, जहां तीनों का उपचार जारी है। एक ही मोटरसाइकिल में चार लोग सवार थे, जिसमें यशवंत की मौत हो गई। ये लोग कोटगांव से सलहईटोला जा रहे थे।
कार व मोटर साइकिल में टक्कर एक घायल – 26 मार्च को 12.30 बजे मोटरसाइकिल व कार में भिड़ंत हो गई। मोटरसाइकिल चालक किशोर कुमार घायल हो गया। किशोर अपनी मोटरसाइकिल से सब्जी मंडी गुंडरदेही आया था। सब्जी लेकर डगनिया जा रहा था। तभी कचांदुर के पास कार से टक्कर हो गई। घायल किशोर को प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया है।
दो दिन में अलग-अलग जगह हुई दुर्घटना

जिले में दो दिन में अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना हुई। इन दुर्घटनाओं में घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें

Election Breaking: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, सरपंच, पार्षद समेत 1500 लोग भाजपा में हुए शामिल

यह भी पढ़ें

बेटे के लिए बहु मांगने गया था, लेकिन मुझे ही दुल्हन सौंप दी.. लोकसभा प्रत्याशी लखमा ने ये क्या कह दिया, देखें वीडियो



Home / Balod / लापरवाही और शराब के सेवन से जिले में हुई 19 सड़क दुर्घटनाएं, दो की मौत, 21 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो