scriptआपने देखा है ऐसा पॉवर लिफ्टर जिसने 757 किलोग्राम का वजन उठाकर बना हो प्रथम | 83 kg shyam raised 757 kg | Patrika News
बालोद

आपने देखा है ऐसा पॉवर लिफ्टर जिसने 757 किलोग्राम का वजन उठाकर बना हो प्रथम

दल्लीराजहरा के बीएसपी ओपन एयर थिएटर में आयोजित 43वीं नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के चौथे दिन भी विभिन्न प्रांतों से आए खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

बालोदSep 09, 2018 / 12:57 am

Bhuwan Sahu

patrika

आपने देखा है ऐसा पॉवर लिफ्टर जिसने 757 किलोग्राम का वजह उठाकर बना हो प्रथम

बालोद/दल्लीराजहरा. लौह अयस्क नगरी दल्लीराजहरा के बीएसपी ओपन एयर थिएटर में आयोजित 43वीं नेशनल पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के चौथे दिन भी विभिन्न प्रांतों से आए खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।47 किलोग्राम वर्ग समूह में महाराष्ट्र की काजल भाकरे 357 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, छत्तीसगढ़ की मंजू 345 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे और तमिलनाडु की आर नंदिनी 237 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रही।
52 किलोग्राम वर्ग समूह में छत्तीसगढ़ की दुर्गा 355 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, महाराष्ट्र की कामिनी बोस्टे 352 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे और उत्तर प्रदेश की आस्था सिंह 290 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रही।
57 किलोग्राम वर्ग समूह में दिल्ली की सनोनया सैनी 445 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, महाराष्ट्र की जयवंती देशमुख 372 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे और महाराष्ट्र की ही लक्ष्मी थानेकर 332 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रही।
59 किलोग्राम में दिव्या प्रकाश प्रथम

83 किलोग्राम वर्ग समूह में उत्तराखंड के श्याम सिंह राना 757 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, उत्तराखंड के दिलशाद हुसैन 757 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे और उत्तराखंड के ही लखवीर सिंह 755 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रहे।
59 किलोग्राम वर्ग समूह में छत्तीसगढ़ के दिव्या प्रकाश 575 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, छत्तीसगढ़ के ही गौतम कुमार 557 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे और उत्तराखंड के विजेन्द्र कुमार 530 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रहे।
66 किलोग्राम वर्ग समूह में विदर्भ के अजय शेख 570 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, महाराष्ट्र के विजय पसाले 485 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे और महाराष्ट्र के ही चेतन मंडावकर 410 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रहे।
52 किलोग्राम में हेमलता वाहने प्रथम

74 किलोग्राम वर्ग समूह में झारखंड के राजेंद्र पाटिल 685 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, उत्तरप्रदेश के सोनू 675 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे और छत्तीसगढ़ के सेवान ठाकुर ने 660 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रहे।
47 किलोग्राम वर्ग समूह में छत्तीसगढ़ के अंजाना सिंह ने 302 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान पर रहे।
52 किलोग्राम वर्ग समूह में छत्तीसगढ़ की हेमलता वाहने ने 305 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, मध्यप्रदेश की निशा ध्रुव 260 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे और विदर्भ की कोमल गिलुरकर 155 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रही।
57 किलोग्राम वर्ग समूह में महाराष्ट्र की शीतल पाटिल 210 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम और विदर्भ की प्रीति देशमुख 207 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रही।

Home / Balod / आपने देखा है ऐसा पॉवर लिफ्टर जिसने 757 किलोग्राम का वजन उठाकर बना हो प्रथम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो