बालोद

समझ और तकनीक से हर साल 16 लाख की कमाई करता है ये किसान, मिलेगा उत्कृष्ट कृषक सम्मान

मत्स्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक समर अपने गांव सहित आसपास के गांवों के तालाबों को लीज पर लेकर मछली पालन करते हैं।

बालोदJan 23, 2018 / 10:27 am

Dakshi Sahu

बालोद. राज्य सरकार कृषि व मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए अब उत्कृष्ट कृषकों को पुरस्कृत करने जा रहा है। इसके लिए बालोद जिले से एक किसान का चयन किया गया है। प्रदेश सरकार 24 जनवरी को प्रदेश स्तरीय उत्कृष्ट कृषक सम्मान से सम्मानित करेगी।
यह भी पढ़ें
चंद पलों में दो देशों के दिलों को जोड़ दिया, बालिका गृह में पली नन्हीं बेटी को बार्सिलोना में मिला घर
..

दो किसानों का चयन
जानकारी के मुताबिक यह सम्मान प्रदेश के दो किसानों को मिलेगा, जिसमें से बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम चिचा निवासी किसान समर सामंता को उत्कृष्ट कृषक सम्मान से सम्मानित करेंगे।
लीज पर तालाब लेकर करते हैं मछली पालन
मत्स्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक समर अपने गांव सहित आसपास के गांवों के तालाबों को लीज पर लेकर मछली पालन करते हैं। यही नहीं मछली पालन के साथ सब्जियों की भी खेती करते हैं।
धान के साथ सब्जियों की खेती
धान की फसल के साथ मुर्गी पालन, झींगा पालन कर वे दूसरे किसानों के लिए आदर्श बन गए हैं। किसान समर ने बताया वह विगत 1889 से पश्चिम बंगाल से मछली बीज खरीदकर मछली पालकों को बीज वितरण करते थे। धीरे-धीरे खुद ही मछली पालन करने लगे।
साल में होती है 16 लाख से ज्यादा की आय
कृषक समर ने बताया किसान धान की फसल तो लेते हैं, पर फसल चक्र भी जरुरी है। किसान मछली, मुर्गी पालन कर भी अच्छी आय प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया वह वर्षोंं से मछली पालन व मुर्गी कर रहे हंै। अब यही आय का जरिया है।
सलाह लेने आते हैं अन्य किसान
समर साल भर में अपने सभी खर्च काटकर 16 लाख रुपए से ज्यादा आय लेते हैं। आज यह किसान अन्य किसानों के लिए आदर्श बन गए हैं। यही नही अब तो किसान समर किसान सम्मेलन में भी किसानों को किस तरह कृषि करना है यह बताते हैं और किसान भी इनसे सलाह लेते हैं।

Home / Balod / समझ और तकनीक से हर साल 16 लाख की कमाई करता है ये किसान, मिलेगा उत्कृष्ट कृषक सम्मान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.