त्योहार के कारण नहीं मिला बंद को समर्थन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डौंडीलोहारा भोलाराम देशमुख ने बताया भारत बंद के आव्हान पर अपने कार्यकर्ताओं के साथ डौंडीलोहारा में प्रतिष्ठान बंद कराने व बंद को समर्थन दिलाने निकले थे, परंतु पेट्रोल पंप को बंद में शामिल करने के कोई निर्देश नहीं मिले थे। त्यौहार के कारण भी बंद को पर्याप्त समर्थन नहीं मिला है। कहा जाए ऐसे में एक बार फिर क्षेत्र में कांग्रेस की कमजोर होती स्थिति की कलई खोल कर रख दी है।

दिख गई पार्टी की अंदरुनी गुटबाजी
ज्ञात रहे कि पार्टी पहले ही अपने जनसमर्थन यात्रा को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी को जनसमर्थन को लेकर वर्तमान में जो यात्रा ग्रामीणों से संपर्क कर रही है उसमें गिने-चुने प्रतिनिधियों के शामिल होने व ब्लॉक कांग्रेस के कई जिम्मेदार प्रतिनिधियों के शामिल नहीं होने से पार्टी में पहले से गुटबाजी होने की चर्चा सामने आ रही है। ऐसे में कांग्रेस का विधायक होने के बावजूद बंद पूरी तरह असफल रहने से पार्टी अपनी स्थिति को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गई है।

बालोद में बंद का मिला-जुला असर, बाजार में घूमते रहे कांग्रेसी
पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस के दामों में की जा रही लगातार बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने भारत बंद का आह्वान किया था। इसके तहत जिला मुख्यालय में भी बंद कराया गया। व्यापारियों ने दोपहर तक अपनी दुकानें बंद रखी। कहा जाए यहां बंद का मिला-जुला असर रहा। बंद की वजह से सुबह तो दुकानें बंद थी, पर तीजा पर्व की वजह से खरीददारी के लिए लोग आ गए थे, पर लोगों को दुकान खुलने का इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12 बजे से दुकानें पूरी खुल गई थी।

डौंडी में बंद को नहीं मिला समर्थन
पेट्रोल व डीजल की कीमतों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में कांग्रेस के बंद आह्नान पर नगर में कुछ दुकानें बंद दिखी। एक दिन पहले बंद की पहल न करने के कारण कंाग्रेसियों को उम्मीद से कम समर्थन मिल पाया। सुबह 9 बजे के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता नगर बंद करने का आह्वान करते नजर आए जिससे कुछ व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दी, पर लगभग 12 बजे के आसपास लोग दुकानें फिर खोल दी।

गुंडरदेही के व्यापारियों ने कहा त्यौहार का समय है
कांग्रेस के भारत बंद का असर गुंडरदेही में हुआ ही नहीं। दरअसल इसके पीछे गुंडरदेही कांग्रेस संगठन का उदारवादी नीति दिखाई दी। मामले में कांग्रेस ने दो दिन पूर्व ही नगर के व्यापारियों से समर्थन मांग रहे थे, तो यहां के व्यापारियों ने तीज त्यौहार को लेकर अपनी व्यथा रख दी। इसके बाद कांग्रेसी भी इस बात को मानते हुए सम्मान मात्र के लिए बंद वाली रैली निकाली। कहा था कार्यकर्ता जब दुकानों के सामने आए तो शटर गिरा देंगे और उसके बाद खोल देना।

दल्लीराजहरा में बंद का कांग्रेस को मिला समर्थन
देशव्यापी बंद में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सुबह से कार्यकर्ताओं के साथ नगर बंद के तहत व्यापारियों से समर्थन के लिए निकले, जहां पेट्रोल-डीजल में मूल्य वृद्धि के खिलाफ लोगों का समर्थन मिला।