संजारी बालोद विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा के पास 55 तोला सोने के जेवरात है। जेवरात की कीमत 16 लाख 50 हजार है। साथ ही 75 तोला चांदी के जेवर और एक नग डायमंड (नोजपिन) की कीमत 22 हजार है। उनकी बेटी के पास भी एक नग डायमंड नोजपिन है। यही नहीं उनके पति भैयाराम सिन्हा के पास 4 तोला सोने के आभूषण है जिसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपए है।
संजारी बालोद विधानसभा के छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन हिरवानी के पास 5 तोला सोना, कीमत एक लाख 50 हजार है। उनकी पत्नी के पास 30 तोला सोना जिसकी कीमत 9 लाख रुपए व एक किलो चांदी के आभूषण है ।
संजारी बालोद विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पवन साहू के पास 5 तोला सोना है। जिसकी कीमत एक लाख 50 हजार है। उनकी पत्नी के पास 13 तोला सोना कीमत 3 लाख 90 हजार है। साथ ही 5 किलो चांदी के जेवरात भी है। जिसकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपए है।
डौंडीलोहारा से भाजपा प्रत्याशी लाल महेंद्र सिंह टेकाम के पास 15 तोला सोना, कीमत 4 लाख 50 हजार रुपए है। उनकी पत्नी के पास भी 30 तोला सोना है जिसकी कीमत 9 लाख रुपए है। इसी तरह 5 किलो चांदी के जेवरात जिसकी कीमत 2 लाख रुपए है। यह डौंडीलोहारा विधानसभा के सबसे अमीर प्रत्याशी है।
कांग्रेस के प्रत्याशी अनिला भेडिय़ा के पास स्त्री धन के रूप में शादी में मिले 15 लाख के जेवरात है। वहीं उनके पति के पास भी 7 लाख 50 हजार के सोने के जेवरात है। कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ रहे देवलाल ठाकुर भी सोने चांदी के मामले में कम नहीं है। उनके पास 5 तोला सोना, कीमत डेढ़ लाख रुपए है। उनकीपत्नी के पास 15 तोला सोना कीमत 4 लाख 50 हजार है। 2 किलो चांदी के जेवरात भी जिसकी कीमत 80 हजार रुपए है।
गुंडरदेही विधानसभा से भाजपा के दीपक साहू भी धनवान प्रत्याशियों में शामिल है। उनके पास 50 ग्राम सोना कीमत डेढ़ लाख है। पत्नी के पास 300 ग्राम सोना कीमत 9 लाख 30 हजार रुपए, 2 किलो चांदी के जेवरात कीमत 78 हजार 780 रुपए है। उनकी मां के पास 200 ग्राम सोना कीमत 6 लाख 20 हजार रुपए, 4 किलो चांदी कीमत 1 लाख 57 हजार 560 रुपए हैं।
राजेन्द्र राय के पास 12 ग्राम की 2 नग सोने की अंगूठी कीमत 36 हजार रुपए है। उनकी पत्नी के पास 34 तोला सोना है जिसकी कीमत 10 लाख 20 हजार और 12 तोला चांदी भी जिसकी कीमत एक लाख रुपए है।