भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि इस हरकत से अधिकारी की ओछी मानसिकता का पता चलता है। एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी ने सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन किया है। भाजपा नेताओं ने कलेक्टर जनमेजय महोबे को ज्ञापन सौंपते हुए नगर पंचायत सीएमओ पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू, जिला महामंत्री प्रमोद जैन, किशोरी साहू, जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव, जिला मंत्री जयेश ठाकुर, डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा, अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी सोमेश सोरी, उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी रूपेश नायक, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा राजीव शर्मा एवं विनोद गिरि गोस्वामी, अजय चौहान शामिल हैं।