scriptचुनावी मैदान में कितने नाम, वापसी के बाद आज होगा तय | In the electoral field How many names, Will be decided after the retur | Patrika News
बालोद

चुनावी मैदान में कितने नाम, वापसी के बाद आज होगा तय

विधानसभा चुनाव 2018 में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस व छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के बीच में ही होगा। प्रत्याशियों का जनसंपर्क गांव-गांव में चल रहा है, पर त्योहार व किसानी में व्यस्तता के कारण लोग नहीं मिल रहे हैं

बालोदNov 05, 2018 / 12:40 am

Niraj Upadhyay

balod patrika Chhattisgarh

चुनावी मैदान में कितने नाम, वापसी के बाद आज होगा तय

बालोद. संजारी बालोद विधान सभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस व छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के बीच में ही होना तय है। कल पांच नवंबर को नाम वापसी के बाद ही चुनाव मैदान में कितने प्रत्याशी टिक पाते हैं यह स्पस्ट हो जाएगा। भाजपा, कांग्रेस व जनता कांग्रेस सहित आम आदमी पार्टी ने अपनी गतिविधि तेज कर दी है। विगत दिनों नामांकन के दौरान जहां भाजपा व कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत का एहसास कराया। उसके बाद सभी प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क में लग गए। कांग्रेस का चुनाव संचालन कांग्रेस भवन से ही संचालित हो रहा है, तो कांग्रेस भवन के सामने राजनांदगांव मार्ग पर भाजपा, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस व आम आदमी का भी कार्यालय रखा गया है।
बैठकों का दौर जारी, प्रत्याशियों का जनसंपर्क
प्रत्याशी चयन के बाद अब भाजपा, कांग्रेस, जनता कांग्रेस व आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार के साथ चुनावी बैठक में लगातार लगे हुए हंै। कांग्रेस ने भी रविवार को कांग्रेस भवन में बड़ी बैठक का आयोजन किया जहां चुनाव के जीत पर मंथन किया गया, तो भाजपा ने अपने कार्यालय से ही कमल दिवाली मनाई।
जनता दीवाली तैयारी व खेती में व्यस्त हैं किसान
सभी पार्टियों सहित निर्दलीय अब अपने चुनावी प्रचार तेज कर दिए हैं, पर ग्रामीण क्षेत्रों में दीवाली त्योहार की तैयारी व फसल कटाई के साथ मिंजाई में व्यस्त हैं। ऐसे में अभी प्रचार-प्रसार की गति ज्यादा तेज नहीं है। प्रत्याशियों को जैसा लोगों की भीड़ चाहिए वो नहीं मिल रहा है। राजनीतिक दलों ने जिला स्तर से लेकर बूथ एवं गली स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है। साथ ही राजनीतिक दलों ने चुनाव संचालन समितियों का गठन भी किया है। प्रत्याशी सुबह से रात तक अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसंपर्क में व्यस्त हैं। दीपावली व धानकटाई के कारण हालांकि अभी चुनावी माहौल में उतनी गति नहीं आ पाई है। फिर भी त्योहार के बाद सभी प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की सक्रियता बढ़ेगी।
प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने दिया है नए चेरहे को अवसर
बहरहाल भाजपा प्रत्याशी पवन साहू के चुनाव प्रचार में यज्ञदत्त शर्मा, कृष्णकांत पवार, लक्ष्मीचन्द नूणिवाल, राकेश यादव, प्रीतम साहू, यादराम साहू, छगन देशमुख, कुलदीप कत्याल, प्रेम साहू, छगन साहू आदि संभालते हुए हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी संगीता सिन्हा के पक्ष में भैयाराम सिन्हा, कृष्णा दुबे, पुरुषोत्तम पटेल, यज्ञदेव पटेल, रामजीभाई पटेल, दुल्ली गोयल, विकास चोपड़ा आदि सक्रिय हैं। अंचल के गांव में चौक-चौराहों पर चुनावी चर्चा तेज होती जा रही है। पार्टी प्रमुखों द्वारा जमीनी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद भी दोनों दलों में जारी है।
दो प्रमुख दलों ने उतारे हैं नए चेहरे
बहरहाल दोनों ही दलों ने योग्य एवं नए चेहरों को अवसर दिया है। इसलिए मतदाता अभी दोनों को अपनी पारखी नजर से तौल रहे हैं। कुल मिलाकर इस क्षेत्र में कांटे के टक्कर की भी संभावना है। दोनों ही दलों की बड़ी सभाएं भी दीवाली के बाद ही हो सकती है। इस प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में जहां विधायक भैयाराम सिन्हा अपना दबदबा बनाने में पुरजोर पूरी ताकत लगाए हुए है, वहीं भाजपा भी अपनी खोई हुई सीट को हासिल करने का प्रयास कर रही है।

Home / Balod / चुनावी मैदान में कितने नाम, वापसी के बाद आज होगा तय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो