scriptलाखों खर्च हो गए हालत सुधारने में फिर भी नहीं सुधरी स्थिति | Lakhs have been spent to improve the condition | Patrika News

लाखों खर्च हो गए हालत सुधारने में फिर भी नहीं सुधरी स्थिति

locationबालोदPublished: Aug 09, 2019 11:43:05 pm

हर साल स्टेडियम की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी दशा सुधर नहीं पाई है। अब फिर स्वंतत्रता दिवस पर स्टेडियम की मरम्मत के लिए लाखों खर्च किया जाएगा। जिला मुख्यालय का एकमात्र सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हर साल बजरी गिट्टी व मुरुम डालकर खानापूर्ति कर दी जाती है।

balod patrika

लाखों खर्च हो गए हालत सुधारने में फिर भी नहीं सुधरी स्थिति

बालोद @ patrika. हर साल स्टेडियम की मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी दशा सुधर नहीं पाई है। अब फिर स्वंतत्रता दिवस पर स्टेडियम की मरम्मत के लिए लाखों खर्च किया जाएगा। जिला मुख्यालय का एकमात्र सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में हर साल बजरी गिट्टी व मुरुम डालकर खानापूर्ति कर दी जाती है।

नगर पालिका और जिला प्रशासन की अनदेखी
स्थिति यह है कि स्टेडियम का मैदान खेलने लायक नहीं रह गया है। नगर पालिका और जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण स्टेडियम की स्थिति दयनीय हो गई है। आने वाले 15 अगस्त समारोह की तैयारी के लिए फिर लाखों रुपए खर्च किया जाएगा।

रेनवाटर हार्वेस्टिंग से पानी निकालने का प्रयास
स्टेडियम में भरे बरसाती पानी को निकालने के लिएनगर पालिका द्वारा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। नगर पालिका का दावा है कि रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम से अब स्टेडियम में पानी नहीं भरेगा।

साल में सिर्फ एक बार मरम्मत
जानकारी के मुताबिक स्टेडियम के मैदान का मरम्मत नगर पालिका द्वारा कराया जाता है। हर साल मरम्मत के नाम पर डेढ़ से 2 लाख रुपए खर्च किए जाते हैं। पिछले सात-आठ साल मरम्मत कर काम चलाया जा रहा है। मरम्मत साल में एकबार बारिश में स्वतंत्रता दिवस के पहले ही कराया जाता है। जितना खर्च मरम्मत के नाम पर किया गया है उतनी राशि में स्टेडियम चकाचक हो जाता। हर साल लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी मैदान की दशा नहीं सुधर पाई है।

अब तक नहीं लग पाया शेड
नगर पालिका के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम के निर्माण में नगर पालिका ने करोड़ों रुपए खर्च किए गएहैं। तीन पहले स्टेडियम के भीतर शेड का निर्माण किया गया था। देखरेख के अभाव में शेड के ऊपर लगा टिन ही उड़ गया है। दोबारा शेड नहीं लग पाया है। इसी तरह ड्रेसिंग और बाथरूम की स्थिति बेहद खराब है। उपेक्षा के चलते जिला मुख्यालय सहित आस पास के खिलाडिय़ों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।

जल्द किया जाएगा मरम्मत
इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि जल्द ही स्टेडियम की मरम्मत की जाएगी। अब प्लान बनाकर स्टेडियम का संधारण किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो