मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेकिन बाई नायक के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। बघेल ने एक औपचारिक बयान में शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से स्वर्गीय नेकिन बाई नायक के शोक संतप्त परिवारजनों को दु:ख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
इससे पहले सोमवार की देर शाम कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव की माता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव का भी निधन हो गया था। वो दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती थी। कल देर शाम करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांसें ली थी। हालांकि जिस वक्त सरगुजा राजमाता का निधन हुआ, उस वक्त मुख्यमंत्री दिल्ली में ही थे और सूचना पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की थी।