scriptदुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा के बाद अब बालोद जिले में भी एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन, इन सेवाओं को मिली छूट | One week total lockdown will remain in Balod district chhattisgarh | Patrika News
बालोद

दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा के बाद अब बालोद जिले में भी एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन, इन सेवाओं को मिली छूट

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बालोद के 8 नगरीय निकायों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। लॉकडाउन 23 जुलाई मध्यरात्रि से 29 जुलाई तक मध्यरात्रि तक नगरीय निकाय क्षेत्रों में होगा। (Coronavirus lockdown in chhattisgarh)

बालोदJul 22, 2020 / 05:49 pm

Dakshi Sahu

दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा के बाद अब बालोद जिले में भी एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन, इन सेवाओं को मिली छूट

दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा के बाद अब बालोद जिले में भी एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन, इन सेवाओं को मिली छूट

बालोद. जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने कलेक्टर ने कड़े फैसले लिए हंै। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बालोद के 8 नगरीय निकायों में लॉकडाउन का आदेश जारी किया है। लॉकडाउन 23 जुलाई मध्यरात्रि से 29 जुलाई तक मध्यरात्रि तक नगरीय निकाय क्षेत्रों में होगा। आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, मेडिकल, दवाई, उचित मूल्य की दुकान को लॉकडाउन से बाहर रखते हुए छूट प्रदान की गई हैं। वही किराना, दूध, सब्जी, फल, खाद्य पदार्थ, चिकन, मटन के भंडारण, विक्रय एवं परिवहन संबंधित गतिविधियों को सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक छूट दी गई है। मिल्क प्लांट और डेयरी को रात्रि 8 बजे तक छूट दी गई है।
होटल-रेस्टोरेंट को बंद रख सिर्फ घर पहुंच सुविधा की छूट प्रदान दी है। वहीं धार्मिक स्थल, सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल को बंद रखा जाएगा। इसलिए ऐसे स्थानों पर लोग न जाएं। जिले में 23 से 29 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। इधर मंगलवार को तीन और कोरोना से संक्रमित मिले। एक मरीज चिल्हाटीकला का 33 वर्षीय शिक्षक है, जो जिला मुख्यालय के जवाहरपारा स्थित कन्या शाला में पदस्थ है। दूसरा 33 वर्षीय बीएसएफ जवान है, जो केरीजुंगेरा का रहने वाला है। तीसरा 50 वर्षीय व्यक्ति पाकुरभाट का निवासी है। जो पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव के सम्पर्क में आने से संक्रमित हुआ।
जवाहरपारा स्कूल में पदस्थ शिक्षक पॉजिटिव होने से उनके सम्पर्क में आने वाले चार अन्य शिक्षक सहित उनके परिजनों व अन्य 22 लोगों पर कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। क्योंकि इस शिक्षक का सम्पर्क 22 से ज्यादा लोगों से हुआ है। जिला मुख्यालय के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ ऑपरेटर भी उनके सम्पर्क में आया है। फिलहाल सभी लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। सभी का सैम्पल लिया गया है। वहीं संक्रमित गांव को अब सील करने की तैयारी है। सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
महादेव भवन में लगाई गई थी ड्यूटी
कुछ सप्ताह पहले ही कोरोना पॉजिटिव शिक्षक की ड्यूटी महादेव भवन में लगाई गई थी। जहां उनके साथ चार और शिक्षक थे। वहीं ड्यूटी के बाद सैम्पल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। शिक्षा विभाग से जुड़े होने के कारण अन्य शिक्षकों व बीईओ कार्यालय के ऑपरेटर सहित तहसील कार्यालय भी गए थे। इसके अलावा इनके घर के लोग भी संपर्क में आए हैं। फिलहाल अभी पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क में आने वालों के बारे में जानकारी स्वास्थ विभाग ले रहा है।
जिले में कुल 80 पॉजिटिव
स्वास्थ विभाग के मुताबिक जिले में कोरोना के तीन मरीजों के साथ पाजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। 59 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 21 एक्टिव केस हैं। इलाज जिला कोविड-19 अस्पताल में जारी है। जिले के केरीजुंगेरा में त्रिपुरा से लौटा बीएसएफ जवान भी कोरोना संक्रमित हो गया है। विभागीय जानकारी के मुताबिक 7 जुलाई को बीएसएफ जवान हवाई जहाज से रायपुर आया। उसी दिन कार से गांव आया, जिसके बाद उसे होम क्वारंटाइन किया गया था। दूसरे दिन स्वास्थ विभाग ने सैम्पल लिया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके सम्पर्क में आने वाले युवक का भी सैंपल लिया गया है।

Home / Balod / दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा के बाद अब बालोद जिले में भी एक सप्ताह का टोटल लॉकडाउन, इन सेवाओं को मिली छूट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो