scriptपुलिस हेड कांस्टेबल ने पत्नी को पीटा, महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, कहा पति दे रहा जान से मारने की धमकी | Police head constable beaten wife in Balod, case registered | Patrika News
बालोद

पुलिस हेड कांस्टेबल ने पत्नी को पीटा, महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, कहा पति दे रहा जान से मारने की धमकी

बालोद जिले के डौंडीलोहारा के प्रधान पर उनकी पत्नी ने शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताडि़त एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है।

बालोदMar 04, 2021 / 07:29 pm

Dakshi Sahu

बालोद. जिले के डौंडीलोहारा के प्रधान पर उनकी पत्नी ने शारीरिक, मानसिक रूप से प्रताडि़त एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली थाना बालोद ने प्रधान आरक्षक के खिलाफ धारा 294, 323, 498 ए, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। हेड कांस्टेबल की 47 वर्षीय पत्नी ग्राम लिमोरा ने बताया कि उनके दो संतान हैं।
पत्नी ने बताया कि पति का है अवैध संबंध
पत्नी ने बताया कि उनकी बड़ी लड़की की शादी हो गई है। लड़का उनके साथ पैतृक गांव लिमोरा में रहता है। उनके पति का राजहरा निवासी एक महिला से अवैध संबंध है। जून 2020 से लगातार शारीरिक, मानसिक, आर्थिक रूप प्रताडि़त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक मार्च के करीब रात 10 बजे डौंडीलोहारा सिवनी में उनकी डेढ़ सास के घर में आकर ऋण पुस्तिका के नाम पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की है। जिससे दाहिने कलाई एवं सीने पर खरोंच आई है।
खलिहान की फेंसिंग उखाडऩे से मना किया तो कर दी पिटाई
जिले के ग्राम देवरी द में सोमवार की रात गांव के दो युवक खलिहान में लगे फेंसिंग तार को उखाड़कर फेंक रहे थे। आपत्ति जताने पर उसकी डंडे व लात-घुसे से पिटाई कर दी। अर्जुंदा थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्रार्थी सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार की रात करीबन 10.15 बजे पैरा लाने ब्यारा गया था। देखा कि पड़ोसी योगेन्द्र साहू अपने भाई शेखर के साथ मिलकर उसके ब्यारा की तार जाली को उखाड़ कर फेंक रहे थे। मना करने पर योगेन्द्र व उसका भाई शेखर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट करने लगे। डंडे और लात से भी पिटाई की। बीच बचाव करने उनकी पत्नी ओम बाई एवं पिता विश्राम साहू आए तो उनसे भी मारपीट की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 294, 323, 34, 506 बी के तहत मामला दर्ज किया है।

Home / Balod / पुलिस हेड कांस्टेबल ने पत्नी को पीटा, महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, कहा पति दे रहा जान से मारने की धमकी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो